HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कमलनाथ की सरकारी कर्मचारियों को ‘चेतावनी’!

20 Nov 2018
शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में कमलनाथ की ‘नसीहत’
 
NOV 20 (WTN) – मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियां जीत के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं, लेकिन इस सबके बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान इन दिनों ज़्यादा ही सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले कमलनाथ का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे मुस्लिमों के बीच आरएसएस पर टिप्पणी करते नज़र आए थे तो वहीं एक वीडियो में उनकी महिलाओं पर टिप्पणी चर्चा का विषय थी, ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
 
कमलनाथ का एक नया बयान आजकल सुर्खियों में है जो कि सरकारी कर्मचारियों को लेकर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर निशाना साधते हुए साफ कहा, “राज्य में कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी 15 सालों से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। यह एक तरह से भाजपा से गुप्त लगाव है। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो इन लोगों को ‘कोपभाजन’ बनने के लिए तैयार रहना चाहिए।”
 
अब इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए कमलनाथ की धमकी कहा जाए या फिर चेतावनी या फिर नसीहत यह तो कमलनाथ ही साफ़ साफ़ बता पाएंगे, लेकिन शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में अपनी पहली रैली को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के बारे में जो भी कहा उससे साफ़ जाहिर होता है कि कमलनाथ को जीत का पूरा विश्वास है।
 
अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को हिदायत देते हुए कमलनाथ ने कहा, “कमलनाथ की चक्की चलती है देर से, पर बहुत बारीक पीसती है।” इतना ही नहीं छिंदवाड़ा सांसद कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों को भी आगाह करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए और किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करना चाहिए।
 
कमलनाथ का कहना सही है कि सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करना चाहिए और उन्हें तटस्थ रहना चाहिए। देखा गया है कि कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कभी कभी किसी राजनीतिक दल का समर्थन करते नज़र आते हैं जो कि ग़लत है। अब देखना होगा कि कमलनाथ की इस चेतावनी का कितना असर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर पड़ता है।