HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

राशि के साथ-साथ लग्न भी होता है काफ़ी महत्वपूर्ण

26 Nov 2018
लग्न के अनुसार जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का स्वभाव

NOV 26 (WTN) – जब भी ज्योतिष या कुण्डली की बात आती है, तो सभी को अपनी-अपनी राशि के बारे में पता होता है और राशि के अनुसार ही सभी अपने विषय में पता करना चाहते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर व्यक्ति की जन्म कुण्डली में मुख्य रूप से 12 भाव होते हैं, लेकिन इनमें भी चार प्रमुख भाव होते हैं। प्रथम भाव में लग्न होता है, चतुर्थ भाव में सुख, सप्तम भाव में स्त्री और दसवें भाव में व्यापार या नौकरी के बारे में जानकारी होती है।
 
आपकी कुण्डली का प्रथम भाव ‘लग्न’ होता है, जो व्यक्ति के व्यवहार को तय करता है। एक शिशु के जन्म समय पर 12 राशियों में से एक राशि, जन्म के समय पूर्व दिशा में स्थित होती है और यही राशि लग्न राशि होती है। आइये आपको बताते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या लग्न राशि के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।
 
मेष लग्न - मेष राशि का चिन्ह भेड़ होता है। देखा गया है कि मेष लग्न के व्यक्ति परिश्रमी होते हैं, लेकिन इन लोगों में धैर्य की बहुत कमी होती है इसलिए परिणाम ना आने पर ये लोग काम को बीच में ही छोड़ देते हैं।
 
वृषभ लग्न – इस राशि का चिन्ह बैल होता है। देखा गया है कि इस लग्न के जातक कठिन से कठिन कामों को भी बड़ी आसानी से पूरा कर लेते हैं। वृषभ लग्न के लोगों का कद छोटा होता है, लेकिन व्यक्तित्व आकर्षक होता है। स्थिर लग्न होने के कारण वृषभ लग्न वालों का स्वभाव भी स्थिर होता है।
 
मिथुन लग्न - मिथुन राशि का चिन्ह स्त्री-पुरूष है। इनका स्वभाव में स्त्री और पुरुष दोनों की ही कमियां और खूबियां पाई जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिथुन लग्न के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, लेकिन किसी और पर विश्वास ना करके इन्हें खुद पर ही ज़्यादा विश्वास होता है।
 
कर्क लग्न - कर्क राशि का चिन्ह केकड़ा होता है। देखा गया है कि कर्क लग्न के जातक का स्वभाव बेहद जटिल होता है इसी कारण ये लोग तेज़ स्वभाव के होते हैं। कर्क लग्न के व्यक्ति में एक ख़ासियत होती है कि ये लोग अपना काम कैसे भी और किसी भी तरह से निकाल लेते हैं। लगातार काम करना इन लोगों का स्वभाव होता है।
 
सिंह लग्न - सिंह राशि का चिन्ह शेर होता है। जैसा कि आप जानते ही है कि सिंह जंगल का राजा होता, इसी तरह से सिंह लग्न के व्यक्ति भी राजा की तरह जीते हैं। देखा गया है कि इनका स्वभाव नरम और निडर होता है, और समय आने पर यह लोग साथ निभाना जानते हैं।
 
कन्या लग्न - कन्या राशि का चिन्ह स्त्री है। इस लग्न से सम्बन्धित लोगों का शांत स्वभाव इनका मुख्य गुण होता है। कन्या लग्न के जातक सीधे-साधे और ज़मीन से जुड़े हुए रहते हैं, लेकिन इनके काम करने की गति काफ़ी धीमी होती है। किन्तु अपने लक्ष्य के लिए यह लोग सदैव गम्भीर होते हैं।
 
आगे की अन्य 6 लग्न राशियों तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन के स्वभाव के विषय में हम आपको कल बताएंगे।