HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घर में लगाएं तस्वीरें

25 Nov 2018
घर में ग़लत तस्वीरें लगाने से आती है नकारात्मक ऊर्जा

NOV 25 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि घर में मृत व्यक्तियों की तस्वीरें कहां नहीं लगाना चाहिए, और कहां पर लगानी चाहिए। माना जाता है कि यदि आप ग़लत जगह पर मृत व्यक्तियों की तस्वीरें लगाते हैं तो घर में नकारात्मकता आती है और परिजनों पर संकट आ सकता है।
 
पूजा घर में आमतौर पर भगवान की मूर्तियों के अलावा, देवी-देवताओं की तस्वीरें होती हैं। कुछ लोग पूजा घर में संत-महात्मा की तस्वीरें भी लगा लेते हैं, तो कुछ लोग मृत परिजनों की तस्वीरें भी पूजा घर में लगा लेते हैं। शास्त्रों के अनुसार पूजा घर में कभी भी मृत व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है। यदि आप पूजाघर में मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाते हैं, तो ईश्वर कुपित हो जाते हैं और परिवार पर संकट आ सकता है।
 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा स्थल हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। यदि जगह की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है, तो पूजा घर उत्तर या पूर्व दिशा में भी हो सकता है।
 
शास्त्रों के अनुसार पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी मृत परिजनों की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए।
 
जिनकी मृत्यु हो चुकी है वे हमारे अपने ही होते हैं, तो स्वाभाविक है कि उनकी यादों को ताजा करने के लिए उनकी तस्वीरें लगाई जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार मृत परिजनों की तस्वीरों को लगाने के लिए घर की दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम दिशा को ही चुना जाना चाहिए।
 
यदि इसके अलावा किसी अन्य दिशा में मृत परिजनों की तस्वीर लगाई जाती है, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को लेकर आती है। जो सबसे पहले परिवार के लोगों की मानसिक अवस्था पर अटैक करता है। इसलिए ध्यान रखें कि घर में कहां पर मृत व्यक्तियों की तस्वीरें लगाना चाहिए और कहां पर नहीं।