HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए राशि के अनुसार कौन सा तिलक रहेगा शुभ?

29 Nov 2018
राशि के ग्रह स्वामी के अनुसार लगाना चाहिए तिलक
 
NOV 29 (WTN) – हिन्दू धर्म में आध्यात्मिक दृष्टि से तिलक का अत्यंत महत्त्व है। जो भी हिन्दू है उसने कभी ना कभी अपने माथे पर तिलक तो लगाया ही होगा। जिनकी तिलक या टीका के प्रति आस्था है, वे लोग लगभग रोज ही तिलक या टीका लगाते हैं। वहीं जो व्यक्ति प्रतिदिन तिलक नहीं लगाते हैं, वे अपने घर में विशेष पूजा के समय माथे पर तिलक ज़रूर लगाते हैं। इतना ही नहीं, जब आप मन्दिर जाते हैं तो वहां के पुजारी भी आपको तिलक लगाते हैं।
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिलक लगाने के बाद शरीर के अंदर एक अदृश्य ऊर्जा का संचार होता, जो कि आपके अंदर सकारात्मकता का संचार करती है और इसी ऊर्जा के कारण आप को किसी भी काम को सफलतापूर्क सम्पन्न करने के लिए शक्ति मिलती है।
 
इसलिए तिलक का अत्यंत महत्व हिन्दू धर्मशास्त्रों में बताया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिलक का प्रयोग करने से काफ़ी लाभ होते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि राशि के अनुसार किस तरह का तिलक लगाना चाहिए जो आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आए।
 
मेष – मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए मेष राशि के व्यक्ति को लाल कुमकुम या लाल चन्दन का तिलक लगाना चाहिए, या फ़िर इस तिलक को लगाकर कोई भी शुभ कार्य शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने कार्य में उचित सफलता मिलेगी।
 
वृषभ - वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, इसलिए इस राशि के लोगों को कार्य में सफलता के लिए दही अथवा सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से कार्य के सम्पन्न होने में आ रहीं बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं।
 
मिथुन – मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इसलिए इस राशि के लोगों को अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के लोगों के मन में जो चंचलता होती है उस पर नियंत्रण लगता है और ये लोग किसी भी काम को पूरा करने में सक्षम होते हैं।
 
कर्क - कर्क राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, इसलिए इस राशि के लोगों को चन्द्रमा को प्रसन्न करने के लिए सफ़ेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। सफ़ेद चंदन का तिलक लगाने से किसी भी शुभ कार्य में आने वाली बाधाएं शीघ्र ही दूर हो जाती हैं।
 
सिंह – सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, इसलिए इस राशि के लोगों को सूर्य के तेज के समान लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाने से सिंह राशि के जातकों का अपने मन पर नियंत्रण रहता है।
 
कन्या - कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इसलिए इस राशि के लोगों को अपने ग्रह स्वामी बुध को बली करने के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से कन्या राशि के जातक जो भी व्यापार प्रारम्भ करते हैं उसमें उन्हें सफलता प्राप्त होती है।
 
तुला - तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र यानि कि प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक, इसलिए इस राशि के जातकों को दही या सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन में हमेशा प्रेम बना रहता है।
 
वृश्चिक - इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए इस राशि के व्यक्ति को सिंदुर का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से वृश्चिक राशि के लोगों को अपने काम में सफलता हासिल करने के लिए नये-नये विचार दिमाग में आते हैं।
 
धनु - इस राशि का ग्रह स्वामी गुरू है, इसलिए इस राशि के जातक को हल्दी अथवा पीले चन्दन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें आंतरिक शान्ति का अनुभव होता है, और किसी भी जानकारी को समझने में इन्हें आसानी होती है।
 
मकर - मकर राशि का ग्रह स्वामी शनि है, इसलिए शनि को प्रसन्न करने के लिए काजल या भस्म का तिलक इन लोगों को लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि के प्रकोप से होने वाली हानि से मकर राशि के लोग बच सकते हैं।
 
कुम्भ – कुम्भ राशि का स्वामी ग्रह शनि है, इसलिए इस राशि के जातकों को काजल या भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुम्भ राशि के जातकों को ग़लत काम करने की कभी भी इच्छा नहीं होगी और ये लोग सही रास्ते पर चलेंगे।
 
मीन - मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, इसलिए इस राशि के लोगों को हर दिन पीले चन्दन या केसर का तिलक लगना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के लोगों के शुभ कार्य के सम्पन्न होने में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आती है।