HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आज से बदल रहे हैं कई नियम, हो रहे हैं बदलाव!

01 Dec 2018
बैंक, पैन कार्ड और ड्रोन सम्बन्धित नियमों में आज से हुआ ‘बदलाव’

DEC 01 (WTN) – आज यानि कि एक दिसम्बर से भारतीय लोगों के जीवन में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका कि सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आख़िर क्या हैं ये बदलाव, और कैसे आपकी ज़िन्दगी पर ये असर डालेंगे, आइये जानते हैं।
 
एसबीआई यानि कि भारतीय स्टेट बैंक ने अपने समस्त ग्राहकों को अपनी बैंकिंग वेबसाइट Online SBI पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि 1 दिसम्बर से पूरे देश में नेट बैंकिंग की सुविधा उन ग्राहकों के लिए ब्लॉक हो जाएगी, जिन्होंने अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड नहीं कराया है। ग्राहकों को सुविधा चालू रखने के लिए अपना मोबाइल नम्बर बैंक की शाखा में जाकर रजिस्टर कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेटबैंकिंग की सुविधा को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
 
एक दिसम्बर से एसबीआई अपने मोबाइल वॉलेट बडडी ऐप को पूरी तरह से बंद कर देगा। बैंक ने अब अपना योनो ऐप लांच कर दिया है। इस ऐप में ही लोगों को अब वॉलेट की सुविधा दी जा रही है।
 
भारत में एक दिसम्बर से यानि कि आज से ड्रोन उड़ाने के लिए लाइसेंस लेना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें अब नैनो ड्रोन (250 ग्राम वजन) के अलावा सभी ड्रोन को एविएशन रेगुलेटर से यूनिक आइडेंटिफिकेशन नम्बर लेना होगा। इस नम्बर को लेने के लिए एक हज़ार रुपये की फीस जमा करना होगी। बड़े ड्रोन को यूनिक एअर ऑपरेटर परमिट भी लेना होगा। इस परमिट को 25 हज़ार रुपये में 5 साल के लिए लिया जा सकता है। लेकिन इसके लिए शर्त है कि ड्रोन को दिन में ही उड़ाया जा सकेगा।
 
दिसम्बर से पैन कार्ड में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 5 दिसम्बर से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके कारण पैन कार्ड बनवाने वाले लोगों को काफ़ी सहुलियत मिल जाएगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पैन कार्ड बनवाने के लिए पिता का नाम देने की अनिवार्यता को खत्म करने का फ़ैसला किया है। जिन मामलों में मां एकल अभिभावक है, या आवेदक केवल मां का नाम देना चाहता है, उन्हें आवेदन फॉर्म में विकल्प दिया जाएगा।
 
वहीं यदि अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, या फ़िर आपने इसमें किसी तरह का बदलाव किया है और नया पैन कार्ड आने में देर लग रही है, तो फिर ई-पैन के जरिए ऐसा कर सकेंगे। इसके लिए किसी तरह के अन्य दस्तावेज की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
 
दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब आज से हर टिकट पर 77 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। एअरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी की फ़ैसला किया है। अभी घरेलू टिकिट पर 10 रुपए और अंतर्राष्ट्रीय टिकिट पर 45 रुपए सर्विस फीस के तौर पर देने होते हैं।