HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

हर राशि का सेक्स के लिए होता है अलग नज़रिया

04 Dec 2018
जानिए कैसा होता है तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों का सेक्स स्वभाव

DEC 04 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों का सेक्स स्वभाव कैसा होता है, और इन्हें सेक्स में क्या पसंद है। साथ ही हम आपको बताते हैं कि इन राशि के जातकों के लिए किस राशि के लोग बेस्ट सेक्स पार्टनर साबित हो सकते हैं।

तुला
तुला राशि के जातक सेक्स और शारीरिक सम्बन्धों के लिए अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं। इन लोगों की ख़ासियत होती है कि ये लोग अपने पार्टनर की ज़रूरत और उसकी इच्छाओं का सेक्स के दौरान भी पूरा ख्याल रखते हैं। तुला राशि के लोग शारीरिक सम्बन्धों के दौरान अपने साथी से पूरा सहयोग चाहते हैं, नहीं तो इन्हें गुस्सा आ जाता है। तुला राशि के जातकों के लिए मेष, सिंह और मिथुन राशि के जातक सही सेक्स पार्टनर कहे जा सकते हैं।
 
वृश्चिक
देखा गया है कि वृश्चिक राशि के लोग प्रेम की तलाश में रहते हैं और हमेशा ही प्रेम और सेक्स के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें कितना ही प्यार और सेक्स मिले, यह कभी भी उससे सन्तुष्ट नहीं होते हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए ये लोग कोई भी हद पार कर सकते हैं। लेकिन इनकी एक विशेषता होती है कि ये लोग शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करते समय अपने पार्टनर को पूर्ण रूप से संतुट करने की कोशिश करते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातक परफेक्ट सेक्स पार्टनर साबित हो सकते हैं।

धनु
ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के जातकों को प्रेम की तलाश में भटकता हुआ प्राणी भी कहा जा सकता है। प्रेम सम्बन्धों और सेक्स जैसे विषयों में ये लोग बहुत शालीन तरीके से खुद की जिम्मेदारी को निभाते हैं। सेक्स के दौरान इन्हें प्रयोग करना पसंद है, इसलिए शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय इनका साथी इनसे अधिकतर संतुष्ट ही रहता है। धनु राशि के जातकों के लिए सिंह, मेष, मिथुन और कुम्भ राशि के जातक बेस्ट सेक्स पार्टनर साबित हो सकते हैं।
 
मकर
देखा गया है कि मकर राशि के जातक सेक्स को काफ़ी पसंद करते हैं और काफ़ी तवज्जो देते हैं। मकर राशि के लोगों को सेक्स के लिए राजी करने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करना पड़ती है। सेक्स के दौरान मकर राशि के जातकों को बातें करना पसंद नहीं है। सेक्स के दौरान ये लोग शांत रहकर सेक्स का आनंद लेने में विश्वास रखते हैं। मकर राशि के जातकों के लिए कर्क, वृषभ, मकर और कन्या राशि के लोग बढ़िया सेक्स पार्टनर हो सकते हैं।
 
कुम्भ
कुम्भ राशि के जातकों को शारीरिक सम्बन्धों में उत्तेजना नहीं बल्कि धैर्य पसंद है। बेडरूम में अपने पार्टनर के साथ भी यह लोग पारम्परिक तरीके से सेक्स करना पसंद करते हैं, यानि कि सेक्स के दौरान इन्हें ज़्यादा प्रयोग करना अच्छा नहीं लगता है। सेक्स के दौरान कुम्भ राशि के जातक अपना नियंत्रण नहीं खोते और ना ही सेक्स पार्टनर को अपना नियंत्रण सौंपते हैं। मानिसक रूप से जुड़ने के बाद ही ये लोग किसी के साथ शारीरिक रूप से जुड़ते हैं। इनके लिए बेस्ट सेक्स पार्टनर मिथुन, कुम्भ, धनु और कन्या राशि के जातक हैं।

मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत ही मददगार और दयावान होते है। सेक्स के दौरान अपने साथी के साथ चिपके रहने में इन्हें आनंद मिलता है। अपने साथी को सेक्स सुख देने की ये लोग पूरी कोशिश करते हैं, और इसके लिए ये लोग तरह-तरह के प्रयोग करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। मीन राशि के जातकों के लिए सही सेक्स पार्टनर वृश्चिक, कर्क, तुला और कन्या राशि के लोग हो सकते हैं।