HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिये एसबीआई की अनलिमिटेड फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन योजना के बारे में विस्तार से

04 Dec 2018
एसबीआई का अपने ग्राहकों के लिए नई योजना, एवरेज मंथली बैंलेस एक लाख रुपये होने पर सभी बैंकों के एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा
 
DEC 04 (WTN) – यदि आपका खाता एसबीआई यानि कि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में है, तो जैसा कि आप जानते हैं कि एटीएम से पैसे निकालने के लिए मुफ्त ट्रांजैक्शन की एक सीमा है। इस सीमा के बाद यदि आप एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो आपको बैंक द्वारा निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। एटीएम से ट्रांजैक्शन की सीमा तय होने का कई बार एसबीआई के ग्राहकों ने विरोध किया है, लेकिन बैंक का तर्क था कि एटीएम मैन्टेन्स के लिए ऐसा करना ज़रूरी है।
 
लेकिन अब एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा प्रधान करने जा रहा है, लेकिन उसके लिए ग्राहकों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा, इन शर्तों का पालन करने के बाद ग्राहक एसबीआई के एटीएम से और अन्य बैंकों के एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। आख़िर क्या है यह शर्त, आइये आपको बताते हैं।
 
एसबीआई के एटीएम और अन्य बैंकों के एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन का फ़ायदा एसबीआई के उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जो अपने अकाउंट में पिछले महीने का एवरेज बैलेंस 1 लाख रुपए रखेंगे। यानि कि एसबीआई के किसी भी ग्राहक का पिछले महीने का औसत बैलेंस कम से कम एक लाख रुपए है, तो इस सुविधा का लाभ वो आसानी से उठा सकता है। लेकिन यदि मासिक एवरेज बैलेंस 1 लाख रुपए से कम है और 25 हज़ार रुपये से ज़्यादा है, तो आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रुप के एटीएम से तो अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे, लेकिन अन्य बैंकों के एटीएम से नहीं।
 
वहीं, पिछले महीने 25,000 रुपये का मंथली एवरेज बैलेंस बरकरार रखने वाले एसबीआई खाताधारकों को स्‍टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रुप के किसी भी एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी। अभी 25,000 रुपये का मंथली एवरेज बैलेंस रखने वाले ग्राहकों को प्रति महीने 10 फ्री ट्रांजैक्‍शंस की सुविधा मिलती है। वहीं चालू खाता धारकों को अभी 8 ट्रांजैक्शन हर महीने फ्री हैं, जिनमें 5 फ्री ट्रांजैक्शन एसबीआई के एटीएम से और 3 अन्य बैंकों के एटीएम से हैं।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई यानि कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने एसबीआई को निर्देश दिया था कि वो अपने ग्राहकों को हर महीने एक निश्चित संख्‍या में फ्री एटीएम ट्रांजैक्‍शन की सुविधा उपलब्‍ध कराए। इसी के कारण एसबीआई ने एक निर्धारित मासिक एवरेज बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की सुविधा दी है।
 
फिलहाल, एसबीआई खाताधारकों को मेट्रो सिटी में हर महीने 8 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। इसमें 5 फ्री ट्रांजैक्शन एसबीआई के एटीएम से और 3 ट्रांजैक्शन दूसरे बैंकों के एटीएम से ग्राहक कर सकते हैं। वहीं नॉन-मेट्रो सिटी के लिए यह सीमा 10 फ्री ट्रांजैक्शन हर महीने तक की है। इस सीमा के बाद ट्रांजेक्शन करने पर जीएसटी चार्ज के साथ कम से कम 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक का चार्ज देना होता है।