HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश का ‘एक आम आदमी’!

15 Dec 2018
जनसुलभ नेता शिवराज सिंह चौहान ने खुद को बताया ‘मध्य प्रदेश का एक आम आदमी’

DEC 15 (WTN) – मामा के नाम से मध्य प्रदेश में पहचाने जाने वाले शिवराज सिंह चौहान को कौन नहीं जानता है। सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान अपनी सरल और सहज छवि के कारण जनता में काफ़ी लोकप्रिय थे। साल 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही जीते थे और इसी कारण शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता थे।
 
लेकिन राजनीति में जो शीर्ष पर है उसे एक ना एक दिन ज़मीन पर भी आना ही पड़ता है। हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई और शिवराज सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। क़रीब 13 सालों तक शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, इस दौरान जनता के बीच शिवराज सिंह चौहान हमेशा ही उपलब्ध रहे। विदिशा से सालों सांसद रहे शिवराज सिंह चौहान की छवि एक जनसुलभ नेता की रही है।
 
अब जबकि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं हैं और वे विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर समीझा करने में जुटे हैं, इसी बीच शिवराज सिंह चौहान के ट्वीटर अकाउंट के स्टेट्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा है। यदि आप शिवराज सिहं चौहान के ट्विटर अकाउंट में उनके एंट्रो को देखेंगे तो आप को नजर आएगा कि वो अपने आपको मध्य प्रदेश का आम आदमी बता रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने खुद को एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश, इंडिया बताया था। लेकिन अब उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट में लिखा है, “The Common Man of Madhya Pradesh” यानि कि “मध्य प्रदेश का एक आम आदमी”।  
 
शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से अपने ट्वीटर अकाउंट में खुद को मध्य प्रदेश का एक आम आदमी लिखा है उससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि वे अब राजनीति से दूर शांति से अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक़ उन्होंने साफ़ कर दिया है कि वे अब लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। अब देखना होगा कि शिवराज सिंह चौहान की आम आदमी की छवि लोगों की कितनी रास आती है।