HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए व्हाट्सएप के ‘पिक्चर इन पिक्चर’ फ़ीचर के बारे में विस्तार से

20 Dec 2018
व्हाट्सएप के पिक्चर इन पिक्चर फ़ीचर से वीडियो देखना और चैटिंग हुई 'आसान'

DEC 20 (WTN) – व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे और उसके कई फ़ीचर्स के बारे में भी आपको अच्छे से पता होगा। लेकिन क्या आप व्हाट्सएप के नये फ़ीचर पिक्चर इन पिक्चर के बारे में जानते हैं, यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि व्हाट्सएप का पिक्चर इन पिक्चर फ़ीचर क्या है और इसकी क्या खूबी है।

व्हाट्सएप के पिक्चर इन पिक्चर फ़ीचर का लोगों को काफ़ी समय से इंतज़ार था। इंस्टैंट मैसेजिंग एप ने इस फ़ीचर को अक्टूबर महीने में एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर जारी किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ीचर की मदद से आप व्हाट्सएप में ही इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक और यूट्यूब के वीडियो को चैट विंडो में ही देख सकेंगे। इतना ही नहीं, यूजर्स वीडियो देखते-देखते चैटिंग भी कर सकते हैं। इस फ़ीचर को सबसे पहले आईओएस ऐप के लिए जारी किया था।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले इन प्लेटफॉर्म के वीडियो को देखने लिए यूजर्स को लिंक पर क्लिक करते ही सम्बन्धित प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता था।

बीटा फ़ेज में दो महीने तक टेस्टिंग के बाद इस फ़ीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए स्टेबल अपडेट के साथ जारी कर दिया गया है। यदि आप पिक्चर इन पिक्चर फ़ीचर का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर वर्जन 2.18.280 पर उपलब्ध है। 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिक्चर इन पिक्चर फ़ीचर व्हाट्सएप में अपडेट होने के बाद आप व्हाट्सएप पर सीधे ही यूट्यूब, फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम के वीडियो को देख सकते हैं। सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप की चैटिंग विंडो में एक छोटी सी विंडो खुलेगी, जिसमें सम्बन्धित वीडियो प्ले हो जाएंगे।
 
व्हाट्सएप के इस फ़ीचर का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसकी मदद से यूजर चैटिंग करते समय भी वीडियो को देखा जा सकता है। यानी कि वीडियो देखने के लिए दूसरी ऐप या ब्राउजर खोलने की ज़रूरत नहीं है। इतना ही नहीं, इसके अलावा छोटी स्क्रीन पर चल रहे वीडियो को स्टॉप, पॉज या क्लोज भी कर सकते हैं। इसमें वीडियो को फुल स्क्रीन पर भी देखने का ऑप्शन मिलता है।

इतना ही नहीं, इस फ़ीचर के ज़रिये व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग कर रहे यूजर छोटी विंडो में भी कॉल पर बात कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर बात करते-करते बाक़ी किसी दूसरे ऐप पर भी काम कर सकते हैं।