HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अपने काम के प्रति काफ़ी ‘समर्पित’ होते हैं मकर राशि के लोग

27 Dec 2018
मकर राशि: ‘ईमानदारी’ है इनकी सबसे बड़ी पहचान

DEC 27 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मकर राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि मकर राशि के जातक मेहनती, ईमानदार, समर्पित और वफ़ादार होते हैं। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है, जिस कारण ये लोग काफ़ी अनुशासनप्रिय होते हैं। इस राशि के जातक जिस भी काम को करने की ठान लेते हैं, वे उस क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये लोग काफ़ी सावधानी और मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते हैं जिसके कारण देर से ही सही परंतु सफलता हासिल कर लेते हैं।

मकर राशि के जातक अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क और सजग रहते हैं। अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए ये लोग बहुत मेहनत करते हैं। चूंकि ये लोग ईमानदार होते हैं, इसलिए सफलता हासिल करने के लिए ये किसी ही तरह के शॉर्टकट को अपनाना पसंद नहीं करते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण ये काफ़ी कठोर और कभी-कभी घमण्डी स्वभाव के होते हैं, लेकिन असलियत में ये विनम्र होते हैं।
 
अनुशासनप्रियता के कारण इनकी कठोरता तो दिखती है, लेकिन इनके स्वभाव का दूसरा पक्ष है कि ये काफ़ी प्रेम करने वाले और देखभाल करने वाले होते हैं। ये इतने महत्वाकांक्षी होते हैं कि अपना कार्य पूरा करने के लिए ये छुट्टी के दिन भी काम करने से पीछे नहीं हटते हैं। इनमें ज़िम्मेदारी की भावना बहुत होती है और किसी भी तरह की उलझन को सुलझाने में ये माहिर होते हैं। ये काफ़ी व्यावहारिक होते हैं, इसलिए अपने लक्ष्यों को पाने के लिए ये काफ़ी समर्पित होते हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और पैसे के रूप में पाते हैं |
 
देखा गया है कि मकर राशि के जातक काफ़ी मेहनती, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, सहिष्णु, धैर्यवान, और विश्वसनीय होते हैं। चूंकि इन्हें अनुशासन प्रिय है, इसलिए अनुशासन में रहते हुए ये कठिन से कठिन चुनौतियों से भी जूझ जाते हैं। इनमें कर्तव्यनिष्ठा, निस्वार्थता और भक्ति की भावना होती है, इसी कारण अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ये अपने रास्ते से पीछे नहीं हटते हैं। मकर राशि के जातकों का कठोर और हठी स्वभाव इन्हें मूडी और कभी-कभी काफ़ी आत्म विनाशकारी बना देता है।
 
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है, इसलिए ये लोग खुद के लिए उच्च मानक तय करके रखते हैं और किसी के भी साथ समझौता नहीं करते हैं। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के व्यक्ति चतुर व्यापारी बन सकते हैं, क्योंकि ये लोग जल्दबाज़ी में फ़ैसला नहीं लेते हैं। इनकी महत्वाकांक्षा रहती है कि इनका जीवन साथी भी सफ़लता की सीढ़ी चढ़े चाहे वो उसके योग्य हो या ना हो।