HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब पेट्रोल-डीज़ल की होगी ‘होम डिलीवरी’!

05 Jan 2019
कम से कम 200 और अधिकतम 2500 लीटर पेट्रोल-डीज़ल की होगी होम डिलीवरी

JAN 05 (WTN) – ऑनलाइन शापिंग के इस दौर में छोटे से लेकर छोटे और बड़े से लेकर बड़े सामान की घर पर होम डिलीवरी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पेट्रोल-डीज़ल की फ्री होम डिलीवरी भी हो सकती है। आपने शायद कभी सोचा ना हो, लेकिन देश में पेट्रोल-डीज़ल की फ्री में होम डिलीवरी शुरू हो चुकी है। हालांकि यह सेवा अभी पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही यह सेवा पूरे देश में शुरू कर दी जाएगी।
 
इण्डियन ऑयल कम्पनी ने चेन्नई के कोलत्तूर स्थित एक पेट्रोल पम्प से सबसे पहले पेट्रोल-डीज़ल की होम डिलीवरी की शुरुआत की थी। इस पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में एक ग्राहक को कम से कम 200 लीटर से लेकर अधिकतम 2500 लीटर तक डीज़ल दिया जाता है और उसके लिए ग्राहक से कोई अलग से चार्ज नहीं वसूला जाता है।
 
चेन्नई के बाद इण्डियन ऑयल ने इस सेवा को पिछले साल पुणे में शुरू किया था, जिसमें डीज़ल की होम डिलीवरी होती थी। लेकिन अब कम्पनी ने पेट्रोल की भी फ्री में होम डिलीवरी शुरू कर दी है। पर इस सेवा की शर्त है कि होम डिलीवरी के लिए कम से कम 200 लीटर पेट्रोल मंगवाना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर पेट्रोल-डीज़ल मंगवाने के लिए आपको रीपोज मोबाइल एप के जरिए ऑर्डर करना होगा। 

कहा जा रहा है कि इस सेवा के तहत कम्पनी इंडस्ट्रियल ग्राहकों को टारगेट करने की कोशिश कर रही है। कम्पनी के टारगेट और फोकस में निजी वाहन चालक नहीं हैं क्योंकि उन्हें एक साथ इतने पेट्रोल-डीज़ल की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
 
इण्डियन ऑयल के बाद अब हिन्दुस्तान पेट्रोलियम भी पेट्रोल-डीज़ल की होम डिलीवरी सुविधा शुरू करने जा रही है। इस बारे में कम्पनी का कहना है कि इस मॉडल को लागू करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है और कम्पनी ने इसके लिए काम करना शुरू भी कर दिया है।
 
पेट्रोल-डीज़ल की होम डिलीवरी के लिए ख़ास तरह के टैंक तैयार किये गये हैं और इसमें एक विशेष तरह की मशीन लगाई गई है जिसके द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की होम डिलीवरी की जाएगी। इतना ही नहीं पेट्रोल-डीज़ल की होम डिलीवरी के लिए Petroleum & Explosives Safety Organization (PESO)की मंज़ूरी भी मिल गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल-डीज़ल की होम डिलीवरी के लिए ग्राहक को यदि 200 लीटर से ज़्यादा का ऑर्डर देना है, तो उसके पास PESO का लाइसेंस होना ज़रूरी है। ऑयल कम्पनियों का दावा है कि यदि पायलेट प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हुई, तो आने वाले समय में इसे सेवा को देश कई अन्य दूसरे शहरों में भी लागू किया जाएगा।