HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए कि जब व्हाट्सएप से चैट हो जाए डिलिट तो कैसे पढ़ें उसे दोबारा?

09 Jan 2019
डिलिट मैसेज को पढ़ने का आसान तरीका है ‘थर्ड पाटी एप’

JAN 09 (WTN) – व्हाट्सएप का तो आप सभी उपयोग करते ही होंगे। लेकिन आपने देखा होगा कि कई बार आप मैसेज या फिर चैट डिलीट कर देते हैं। लेकिन चैट डिलीट होने के बाद आपको लगता है कि यह चैट ग़लती से डिलिट हो गई है। वैसे कुछ चैट या फ़िर कुछ मैसेज को आप सेव करके रखते हैं ताकि आप उन्हें बाद में पढ़ सकें। लेकिन यदि ग़लती से चैट या मैसेज डिलिट हो जाए तो आपके पास एक ऑप्शन होता है कि आप उस चैट या मैसेज को उस यूजर से मंगाकर पढ़ सकते हैं जिसे आपके मैसेज भेजा था।

लेकिन यदि क्या हो जब आपने चैट को डिलीट करने के लिए 'Delete for Everyone' ऑप्शन का इस्तेमाल किया हो। या फ़िर ऐसा हो कि आप के साथ साथ उस यूजर ने भी मैसेज को डिलिट कर दिया हो जिसे आपने सेंड किया हो।
 
यदि ग़लती से आपसे ऐसा होता है तो आपके पास व्हाट्सएप का कोई ऐसा फीचर नहीं है जिसकी सहायता से आप उस मैसेज को दोबारा पढ़ सकते हैं। लेकिन यदि आप डिलिट किये गये मैसेज को पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि हम आपको पहले ही बता दें कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये एप ट्रिक पूरी तरह से काम करेगी। क्योंकि व्हाट्सएप ने ऐसे कई फीचर पर प्रतिबंध कर रखे हैं जिससे थर्ट पार्टी एप को एक्सेस नहीं मिलता है।
 
जानकारी के मुताबिक़ व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को आप थर्ड पार्टी एप की मदद से पढ़ सकते हैं। ये एप व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन को फ़ोन मेमोरी में स्टोर करते हैं। हालांकि म्यूट चैट का डेटा इन एप में स्टोर नहीं होता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से नोटिफिकेशन हिस्ट्री नाम का एप डाउनलोड करना होगा। इस एप को डाउनलोड करने के बाद इसे सभी जरूरी एक्सेस देनी होगी।
 
इसे एक्सेस देने के बाद आपके व्हाट्सएप की जो भी नोटिफिकेशन आएंगी यह एप उनका डेटा स्टोर करेगा। यदि किसी कारण से आपका मैसेज डिलीट भी हो गया तो आप इस एप की मदद से नोटिफिकेशन में आए मैसेज को पढ़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप अपने व्हाट्सएप का डेटा चाहते हैं तो उसे फ़ोन की लोकल मेमोरी में बैकअप किया करें। डिलीट मैसेज को पढ़ने के लिए आपको बस इस डेटा को रिस्टोर करना होगा। जिसके बाद बैकअप बनाने के बाद से सभी मैसेज आपको मिल जाएंगे।