HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

व्हाट्सएप पर अब जल्द उठाइये फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और इग्नोर बटन का फायदा

11 Jan 2019
व्हाट्सएप के नये फीचर्स से और भी ज़्यादा सुरक्षित और मजेदार हो जाएगी चैटिंग

JAN 11 (WTN) – अपने यूजर्स को नई-नई सुविधाएं देने और व्हाट्सएप का मजा बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप इन दिनों कई फीचर्स पर काम कर रहा है। कम्पनी के ये फीचर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए हैं। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ व्हाट्सएप डार्क मोड फीचर एंड्रॉयड क्यू अपडेट के साथ आएगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही व्हाट्सएप फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का विकल्प देने वाली है जिससे व्हाट्सएप और भी ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगा।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक़ व्हाट्सएप बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 अपडेट में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर मिल रहा है। इसके अलावा व्हाट्सएप फेस आईडी और टच आईडी फीचर पर भी काम कर रहा है जिससे यूजर्स का व्हाट्सएप यूज करना पहले से ज़्यादा सिक्योर हो जाएगा।
 
कहा जा रहा कि व्हाट्सएप में यूजर्स को एक नया विकल्प मिल रहा है जिसकी मदद से इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकता है। ये फीचर आईओएस पर भी जल्द ही आ सकता है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप में एक और सिक्योरिटी लेयर आ जाएगी। इस फीचर को ऑन करने के बाद यूजर को हर बार व्हाट्सएप ओपन करने के लिए फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल करना होगा।
 
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फीचर अभी भी व्हाट्सएप पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये फीचर किसी थर्ड पार्टी एप की मदद से इस्तेमाल होता है। वहीं कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप पर नया ऑडियो फीचर भी आने वाला है। जिसकी मदद से वॉइस मैसेज को ऑटोमेटिक प्ले किया जा सकेगा। हालांकि ऑटोमेटिक प्ले करने के लिए सभी वॉइस मैसेज को एक सिक्वेंस में आना जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर मैसेज के खत्म होने के बाद व्हाट्सएप पर एक टोन प्ले होगी।

जल्द ही अब व्हाट्सएप पर Ignore बटन आना वाला है। इस बटन के आने के बाद से आप जिनसे बात नहीं करना चाहते हैं उन्हें इग्नोर कर सकते हैं। ऐसा कई बार होता है कि हम अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसी से बात नहीं करना चाहते हो, मगर उसे इग्नोर नहीं कर पाते हैं। क्योंकि वॉट्सएप के मौजूदा फीचर में ब्ल्यू टिक दिया होता है।
 
व्हाट्सएप में यदि आप किसी का मैसेज नहीं पढ़ते हैं तो मैसेज की दो लाइनेें ब्ल्यू टिक नहीं होती हैं। अगर आप किसी का मैसेज पढ़ लेते हैं तो सामने वाले यूजर के पास ब्ल्यू टिक बनकर आ जाती है। लेकिन इस नए फीचर के आने से आप जिनसे बात नहीं करना चाहते हैं उसे इग्नोर कर सकते हैं। तो कहा जा सकता है कि व्हाट्सएप के यह नये फीचर आने से चैटिंग बहुत ही ज़्यादा सुरक्षित और मजेदार हो जाएगी।