HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए ट्रेन के प्रीमियम तत्काल टिकिट बुकिंग के नियम

12 Jan 2019
प्रीमियम तत्काल टिकिट: ना ही होता है कैन्सिल और ना ही मिलता है रिफण्ड

JAN 12 (WTN) – आप जब आईआरसीटीसी से टिकिट बुक करते हैं तो बुकिंग के समय प्रीमियम तत्काल का एक विकल्प भी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे ने डायनामिक फेयर के साथ ही नया प्रीमियम तत्काल कोटा भी लागू किया था। जब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकिट बुक करते हैं तो आपको कुछ ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल का विकल्प भी दिखाई देता है जिससे आप तत्काल की तरह टिकिट बुक करा सकते हैं
 
प्रीमियम तत्काल कोटे की तहत सम्बन्धित ट्रेन में जैसे-जैसे बुकिंग होती जाती है उसका किराया वैसे-वैसे बढ़ता जाता है। प्रीमियम तत्काल के लिए यदि आप टिकिट बुक करना चाहते हैं, तो उसके लिए हर सुबह 10 बजे बुकिंग शुरू होती है।
 
रेल यात्रियों को प्रीमियम तत्काल में रिजर्वेशन मिल सके इसलिए रेलवे ने तत्काल और प्रीमियम तत्काल दोनों का रिजर्वेशन पीरियड एक जैसा ही रखा है साथ ऐसा नियम बनाया है कि इस कोटे के द्वारा एजेंट टिकिट बुक नहीं कर सकते हैं। प्रीमियम तत्काल कोटे में आरएसी या वेटिंग टिकिट की बुकिंग नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें आई टिकिट भी बुक नहीं होते हैं। प्रीमियम तत्काल कोटे में किसी भी तरह का कोई भी कन्सेशन नहीं है और इसमें बच्चों का भी पूरा टिकिट लगता है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीमियम तत्काल कोटे के तहत बुक की गई टिकिट ना ही कैन्सिल होती है और ना ही इसका रिफण्ड मिलता है। आईआरसीटीसी के जरिए तत्काल कोटाे की बुकिंग के सारे नियम प्रीमियम तत्काल कोटे पर भी लागू होते हैं। वैसे यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे ने 47 ट्रेनों में डायनामिक फेयर स्कीम को खत्म कर दिया है जो कि 15 मार्च 2019 से लागू होगा। इसमें 15 ट्रेनों में इसे पूरी तरह से और 32 ट्रेनों में इसे आंशिक तौर पर खत्म किया गया है।
 
प्रीमियम तत्काल कोटे के नए नियम के अनुसार जिन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर वसूला जाता है उसमें टिकिट के आधार मूल्य का अधिकतम 1.4 गुना किराया लगेगा। रेलवे ने राजधानी की 44, दुरंतो की 52 और शताब्दी एक्सप्रेस की 46 प्रीमियम ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी फेयर योजना लागू की थी। इसमें जैसे-जैसे बुकिंग होती जाती है वैसे-वैसे किराया बढ़ता जाता है।
 
फ्लेक्सी फेयर के तहत यात्रियों का किराया हर 10 प्रतिशत सीट भरने के बाद 10 प्रतिशत बढ़ता है। डायनामिक फेयर में थर्ड एसी का किराया 140 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतम प्रीमियम किराया मूल किराये का 30 प्रतिशत या 400 रुपये, इन दोनों में जो भी अधिक हो, तक होता है।