HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब भोपाल से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने की मांग!

23 Jan 2019
जारी है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ‘पब्लिसिटी स्टंट’
 
JAN 23 (WTN) – मध्य प्रदेश में 15 सालों के बाद सत्ता में वापस आए कांग्रेसी कार्यकर्ता काफ़ी जोश में हैं और विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में है। जैसा कि आप जानते हैं कि भोपाल के अति उत्साही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम आगे बढ़ाया था। अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जाए।
 
भोपाल के व्यापम चौराहे पर लगे एक होर्डिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। होर्डिंग लगाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस बारे में कहना है कि उनके जैसे हज़ारों कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में आना चाहिए और उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
 
करीना कपूर और प्रियंका वाड्रा को भोपाल से चुनाव लड़ाने की मांग के बीच अब इन्दौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभिनेता सलमान खान को इन्दौर से चुनाव लड़ना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान का जन्म इन्दौर में ही हुआ था और वे समय-समय पर इन्दौर आते रहते हैं।
 
खैर अब देखना होगा कि कांग्रेस हाईकमान यानि कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या फ़ैसला लेते हैं। वैसे जहां तक प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आने का सवाल है, तो कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा शायद राजनीति में सक्रिय ना हों और यदि वे आने वाले समय में राजनीति में सक्रिय होती भी हैं तो यूपी से ही वे चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। वहीं करीना कपूर और सलमान खान के चुनाव लड़ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को सिर्फ़ पब्लिसिटी स्टंट के सिवा कुछ और नहीं कहा जा सकता है।