HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स का दो दिनों तक प्रशिक्षण कार्यक्रम

01 Feb 2019
लोकसभा चुनाव: तीन साल से गृह ज़िले में पदस्थ अधिकारियों का तुरन्त होगा तबादला

FEB 01 (WTN) – लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल समेत पूरे प्रदेश में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव के मुताबिक़ लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है और मतदाता सूची में दावे और आपत्ति के बाद 22 फरवरी से मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
 
जानकारी के मुताबिक़ लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के सम्बन्ध में कुछ दिशा निर्देश जारी किये हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि जो भी अधिकारी तीन साल से ज़्यादा समय से अपने गृह ज़िले में पदस्थ हैं उनका तत्काल ट्रांसफर किया जाए। जिसके बाद अब ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है उनका जल्द ही ट्रांसफर किया जाएगा।
 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अनुसार मतदाता सूची को अन्तिम रूप देना का काम युद्धस्तर पर जारी है। जैसा कि आप जानते हैं कि हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की गई थी, अब उसी मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है।

मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 26 दिसम्बर से लेकर 25 जनवरी तक दावे और आपत्ति के लिए समय दिया गया था। इस समय के दौरान कोई भी व्यक्ति अपना नाम जुड़वा, हटवा और सुधरवा सकता था। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद अब 22 फरवरी से मतदाता सूची के प्रकाशन का काम शुरू होगा और इसी मतदाता सूची के आधार पर लोकसभा चुनाव होंगे।
 
इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग राज्य के सभी कलेक्टर्स को आज से दो दिनों तक प्रशिक्षण देने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर्स को चुनाव से सम्बन्धित प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही इस दौरान कलेक्टर्स को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया जाएगा।