HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साधा भाजपा नेताओं पर निशाना

02 Feb 2019
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा में ‘जुबानी जंग’

FEB 02 (WTN) – मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज़माफ़ी पर लगातार बवाल जारी है। जहां एक तरफ़ राज्य सरकार किसानों की कर्ज़माफ़ी को ऐतिहासिक कदम बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा ने इसे किसानों के साथ मजाक बताया है। किसान कर्ज़माफ़ी पर जारी बयानबाजी के बीच, मुख्ममंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।
 
भाजपा पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा है कि कर्ज़माफ़ी के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को बोलने का हक नहीं है, लेकिन फ़िर भी इसके बाद भी वे बयानबाजी कर रहे हैं। अपने ट्विट में कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है, “जिस किसानों की कर्ज़ माफ़ी पर भाजपा को बोलने का हक नहीं है, उस पर उनकी बयानबाज़ी जारी है लेकिन फर्ज़ी ऋण घोटाला जो हज़ारों करोड़ का है, जो उनकी सरकार में सांठगांठ से हुआ है, जिसके फर्ज़ीवाडे के मामले प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से रोज सामने आ रहे है,उस पर पूरी भाजपा ने मौन धारण कर रखा है।”
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्ववर्ती शिवराज सरकार पर आरोप लगाया है कि तत्कालीन भाजपा सरकार के समय फर्जी सहकारी समितियों और फर्जी किसानों के नाम पर जमकर ऋण निकाले गये। कमलनाथ का आरोप है कि यह फर्जी ऋण घोटाला क़रीब दो से तीन हज़ार करोड़ का हो सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस तरह से भाजपा नेताओं पर कथित फर्जी ऋण घोटाले में निशाना साधा है उसके बाद अब देखना होगा कि भाजपा की तरफ़ से क्या प्रतिक्रिया आती है। जैसा कि आप जानते हैं कि कांग्रेस की किसान कर्ज़माफ़ी योजना पर भाजपा शुरू से ही निशाना साधती रही है। हाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यदि प्रदेश के 80 लाख किसानों के खातों में दो-दो लाख रुपये नहीं डाले गये तो भाजपा लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ा आन्दोलन करेगी। अब देखना होगा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही इस जुबानी जंग में किसानों का कितना भला यह दोनों पार्टियां कर पाती हैं।