सावधान! यदि ‘यह ग़लती’ की तो डिलीट हो सकता है आपका व्हाट्सएप अकाउंट!
FEB 13 (WTN) - यदि आप व्हाट्सएप पर जरूरत से ज़्यादा बल्क में मैसेज करते हैं या फ़िर आपको फ़ेक न्यूज़ सेंड या फारवड करने में आपको मजा आता है तो आप जरा सावधान हो जाएं, क्योंकि व्हाट्सएप आपके अकाउंट को डिलीट कर सकता है। जीहां क्योंकि फ़ेक न्यूज़ से निपटने के लिए व्हाट्सएप लगातार कड़े कदम उठा रहा है और इसी कारण कम्पनी हर महीने क़रीब 20 लाख अकाउंट्स को डिलीट कर रही है।
फ़ेक न्यूज़ सेंड करने वालों या फ़िर बल्क में मैसेज भेजने वालों का पता लगाने के लिए व्हाट्सएप मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। जानकारी के मुताबिक़ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्हाट्सएप अकाउंट्स में से क़रीब 95 प्रतिशत वॉट्सएप अकाउंट्स को कम्पनी डिलीट कर चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल कुछ यूजर्स ग़लत काम के लिए भी करते हैं। कुछ यूजर्स इसके द्वारा फ्रॉड करने की भी कोशिश करते हैं जैसे किसी को ऐसी लिंक भेजना जिससे उसकी पूरी निजी जानकारी हासिल की जा सके। वहीं देखा गया है कि कुछ लोग अपनी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए भी व्हाट्सएप का ग़लत इस्तेमाल करते हैं। नियमों के अनुसार यह सब व्हाट्सएप की शर्तों का उल्लंघन है।
व्हाट्सएप पर ऑटोमैटिक और बल्क मैसेज भेजने के भी कुछ नियम और शर्तें हैं लेकिन कुछ यूजर्स इन नियमों और शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं। फ़ेक न्यूज़ और बल्क मैसेज के कारण नियमों और शर्तों के उल्लंघन के बाद व्हाट्सएप ने ऐसे अकाउंट्स को डिलीट करने का फैसला लिया है।
वॉट्सएप पर गैरकानूनी, हिंसक, अश्लील, घृणात्मक, छेड़छाड़ वाले और आपराधिक मैसेज को भेजना उसके नियमों और शर्तों का उल्लंघन है। वहीं फर्जी अकाउंट बनाना, बल्क में मैसेज करना, वायरस या मालवेयर भेजना, किसी के अकाउंट को हैक करने की कोशिश करना और व्हाट्सएप कोड के साथ छेड़छाड़ करने पर आपके अकाउंट को व्हाट्सएप डिलीट कर सकता है।