HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ज़ुकरबर्ग ने यूजर्स से किया वादा; व्हाट्सएप की तरह सिक्योर होगा फेसबुक

07 Mar 2019
यूजर्स के डेटा सिक्योरिटी के लिए फेसबुक राजस्व का नुकसान उठाने को भी तैयार

MAR 07 (WTN) – जल्द ही फेसबुक और व्हाट्सएप पर बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है और आप फेसबुक से व्हाट्सएप पर व्हाट्सएप से फेसबुक पर संदेश भेज सकेंगे। जी हां यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर काफी समय से उठ रहे सवालों के बीच, सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि फेसबुक अपने यूजर्स के डेटा को सुरक्षित करने की योजना पर काम कर रहा है और इसके लिए वो राजस्व का नुकसान उठाने के लिए भी तैयार है।
 
अपने 3,200 शब्दों के ब्लॉग पोस्ट में ज़ुकरबर्ग ने लिखा है कि फेसबुक बहुत ही जल्द अपना ध्यान पब्लिक पोस्ट की जगह अपने मैसेजिंग एप पर एनक्रिप्शन और इन्फॉर्मल कम्युनिकेशन की ओर करने वाला है। यूजर्स की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए जुकेरबर्ग ने लिखा है कि उनकी कम्पनी उन देशों में बैन होना पसंद करेगी जो एनक्रिप्शन की इजाजत नहीं देती हैं लेकिन यूजर्स की प्राइवेसी के साथ वे समझौता नहीं करेगे।
 
ज़ुकरबर्ग के मुताबिक आने वाले समय में प्राइवेसी फोकस्ड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स आज के ओपन प्लेटफॉर्म्स की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने आगे अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि वे फेसबुक के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को भी वाट्सएप की तरह बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं और इसे पूरी तरह से सिक्योर इंटेरेक्टिव बनाने की प्लानिंग है जिसमें यूजर्स को वीडियो चैट, कॉल, स्टोरीज, ग्रुप, पेमेंट और बिजनेस जैसी सर्विसेज मिल सकेंगी।
 
जानकारों का कहना है कि ज़ुकरबर्ग की इस पोस्ट के बाद आशा की जा सकती है कि जल्द ही फेसबुक मैसेंजर पूरी तरह से एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होगा यानि कि कोई भी उसकी चैट को पढ़ नहीं पाएगा यहां तक की खुद फेसबुक भी नहीं। हालांकि ज़ुकरबर्ग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी इस योजना के कारण कई देशों में इस पर पाबंदी लग सकती है और विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व में भी कमी आ सकती है, लेकिन यूजर्स को उनके डेटा पर कंट्रोल देने के लिए वे यह नुकसान भी सहने को तैयार हैं।
 
यानि कि अब जल्द ही फेसबुक यूजर्स मैसेंजर, इंस्टाग्राम और वाट्सएप से अपने किसी भी दोस्त को मैसेज कर सकेंगे। फेसबुक की प्लानिंग है कि यूजर्स किसी भी एप से अपने कॉन्टैक्टस को मैसेज कर सकें और फ़िर इसे SMS में भी लाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि अगर यूजर्स चाहे तो वे अपने सभी कॉन्टैक्ट्स को अलग-अलग भी रख सकते हैं।
 
फेसबुक का तर्क है कि SMS में इसके आने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह पूरी तरह से एनक्रिप्टेड होगा। जैसे कि कई एंड्रॉयड यूजर्स SMS भेजने और रिसीव करने के लिए मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं। SMS प्रोटोकॉल के एनक्रिप्टेड न होने के कारण उसे एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं किया जा सकता है लेकिन फेसबुक की सर्विसेज का इस्तेमाल कर आप मैसेंजर से किसी के फोन नम्बर पर एनक्रिप्टेड मैसेज भेज सकेंगे।