HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ “नारीत्व का उत्सव”

08 Mar 2019
नारी का, नारी के लिए, नारी द्वारा कार्यक्रम...

MAR 08 (WTN) – नारी की सम्पूर्णता को परिभाषित करने के लिए हर शब्द अपने आप में अपूर्ण है। स्त्री की महिमा का वर्णन करने के लिए शब्द ही नहीं हैं क्योंकि खुद ईश्वर को पृथ्वी पर अवतरित होने के लिए स्त्री की कोख से जन्म लेना पड़ता है। नारी की इसी महानता को सम्मानित करने और नारीत्व का उत्सव मनाने के लिए पीपुल्स यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पीपुल्स यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। दीप प्रज्जवलन के अवसर पर यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक और एचआर मैनेजर प्रसन्ना भी उपस्थित रहीं। महिला दिवस के अवसर यूनिवर्सिटी की महिलाओं को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के प्रति जागरूक पीपुल्स यूनिवर्सिटी ने अपने विभिन्न विभागों में काम कर रहीं सिंगल मदर्स को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके जीवन के संघर्ष में वे अकेली नहीं हैं बल्कि पूरी पीपुल्स यूनिवर्सिटी उनके साथ है।। जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनके नाम हैं, अफसाना खान, बेगम बी, देवकुमार नायक, लता सोनी, लक्ष्मीबाई यादव, ममता चौरसिया, ममता राज अहिरवार, पिंकी ठाकुर, रीना ठाकुर, गीता बनाकर, लीला बाई, मूर्ती गजपति, हेमलता शर्मा, रेखा जाखड़, नैनी साहू, धन कुंवर, अल्का वार्था, सुमन, भारती चौरसिया, रुक्मणि मालवीय, सुमन विश्वकर्मा, रामबाई रजक, सुनीता सक्सेना, ताराह थापर, कमलेश जाट, मेमबाई राजपूत और दुर्गा विश्वकर्मा

महिला दिवस के अवसर पर पीपुल्स यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन ने सभी का दिल जीत लिया। सबसे पहले SORT फैकल्टी ने ग्रुप डांस के जरिये महिला सशक्तिकरण के जज्बे को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया। उसके बाद पीपुल्स हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ ने घूमर डांस से सभी का दिल जीत लिया।


 
कार्यक्रम में PDA की ज्योति, PPS की रेणुका प्रसाद, छात्रा रिया कोहली और सुजाता रविदास ने अपने-अपने गीतों से सभी को बांधे रखा। वहीं SORT की सौम्या एंड ग्रुप ने बेहतर डांस कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। SOPR की ऊषा गंजू ने अपने डांस से ऑडिटोरियम में मौजूद महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं PIMH की नेहा पंत ने अपने साथियों के साथ जुम्बा डांस का प्रदर्शन कर सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। कार्यक्रम में PDA इन्टर्न्स की छात्राओं ने महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न पर एक शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
 
वहीं कार्यक्रम में PCNS की तरफ से शीतल एंड ग्रुप ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा तालियां बटोरी PCDS की फैकल्टी के फैशन शो ने, जहां पर रेड ड्रेस थीम पर जब फैकल्टी ने कैटवॉक किया तो पूरा ऑडिटोरियम तालियां की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



उम्र तो बस एक नम्बर है, बाकि यदि जज्बा और जोश हो तो उम्र कुछ मायने नहीं रखती, कुछ यही सही साबित कर दिखाया डॉ छाया बुधवानी ने, जब उन्होंने एक शानदार डांस कर उम्र को मात दे दी। डॉ बुधवानी के डांस पर सभी ने खड़े होकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

वहीं कार्यक्रम में PCDS की डॉ नन्दिनी और SOPR की रजनी दुबे ने डांस का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया, तो वहीं पीपुल्स हॉस्पिटल की किरण एंड ग्रुप ने ग्रुप डांस के जरिये खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के आखिरी में छात्राओं ने ग्रुप सॉन्ग गाकर नारी की भावनाओं को शानदार तरीके से व्यक्त किया।