HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए ट्रेन टिकिट रद्द कराने के नियम विस्तार से

15 Mar 2019
अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग है टिकिट रद्दीकरण शुल्क
 
MAR 15 (WTN) – बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने ही वाली हैं जिसके बाद गर्मियों की छुट्टी में घूमने का कार्यक्रम आप सभी लोग बना रहे होंगे और इसके लिए पहले से ही आपने ट्रेन के टिकिट बुक करा लिये होंगे। लेकिन कई बार किसी जरूरी काम के कारण आपको अपनी यात्रा कैन्सिल करना पड़ती है जिसके कारण ट्रेन के टिकिट को भी रद्द करना पड़ता है।

 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के टिकिट को रद्द कराने के क्या नियम हैं और टिकिट रद्द कराने पर किस श्रेणी में कितना पैसा कटता है और कितना पैसा वापस मिलता है? यदि आप यह सभी नहीं जानते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं। रेलवे के नियमों के मुताबिक यदि आपने ऑनलाइन टिकिट बुक किया और उसे ऑनलाइन ही रद्द करते हैं तो टिकिट रद्द होने की पुष्टि हो जाने के बाद जिस खाते से टिकिट की बुकिंग की गई होती है, उस खाते में पैसा वापस आ जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य यात्री ई-टिकिट को चार्ट तैयार होने के बाद ऑनलाइन रद्द नहीं किया जा सकता है।

 

यदि आपने ऑनलाइन टिकिट बुक किया है और चार्ट बनने के बाद आपको टिकिट रद्द करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन TDR फाइलिंग सुविधा का उपयोग करना होगा। वहीं काउंटर से बुक किये गये टिकिट को आप रिजर्वेशन काउंटर पर कैंसिल करवा सकते हैं।

 

यदि एक ही पीएनआर नम्बर पर एक से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं तो इसमें आप चाहें तो उन यात्रियों का टिकिट कैन्सिल करा सकते हैं जो आपके साथ किसी कारण से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कन्फर्म टिकिट कैन्सिल कराने के बाद आपको रिफंड में पूरा पैसा नहीं मिलता है, वैसे कितना पैसा कन्फर्म टिकिट कैन्सिल करना पर कटता है आइये आपको बताते हैं।

 

आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक, यदि ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 48 घंटे पहले कन्फर्म टिकिट को रद्द किया जाता है तो हर क्षेणी के लिए कटौती का अलग-अलग शुल्क है। एसी प्रथम श्रेणी/एग्जीक्यूटिल क्लास के लिए 240 रुपए (प्रति यात्री) कटौती होती है, वहीं एसी 2 टियर के लिए 200 रुपए प्रति यात्री तो एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/ एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपए रुपये प्रति यात्री की कटौती होती है।

 

स्लीपर क्लास की बात करें तो इसमें कन्फर्म टिकिट कैन्सिल कराने पर प्रति यात्री 120 रुपये की कटौती होती है। वहीं नॉन एसी चेयरकार में कन्फर्म टिकिट कैन्सिल कराने के लिए प्रति व्यक्ति 60 रुपये कैन्सिलेशन चार्ज लगता है।

 

ट्रेन के अपने निर्धारित प्रस्थान के पहले 48 घंटे से लेकर 12 घंटे पहले तक टिकिट कैन्सिल कराने पर न्यूनतम फ्लैट रेट के अधीन किराये का 25 प्रतिशत रद्दीकरण शुल्क लगता है। वहीं ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 12 घंटे से कम समय और चार घंटे पहले तक टिकिट कैन्सिल कराने पर कैन्सिलेशन चार्ज किराये का 50 प्रतिशत होता है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RAC टिकिट ट्रेन के चलने से 30 मिनिट पहले तक कैन्सिल कराई जा सकती है, लेकिन वहीं यदि ई-आरएसी टिकट है और चार्ट बन चुका है तो रिफंड के लिए ऑनलाइन टीडीआर भरना होगा। वहीं यदि आपकी तत्काल कन्फर्म टिकिट है तो IRCTC के द्वारा आपको इसका रिफंड नहीं मिलेगा।