HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बंद हो सकता है आपको व्हाट्सएप, यदि आप भी करते हैं थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल

18 Mar 2019
व्हाट्सएप ने जारी कि थर्ड पार्टी ऐप को लेकर ‘चेतावनी’
 
MAR 18 (WTN) – आपके पास यदि स्मार्ट फ़ोन है तो आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते ही होंगे, लेकिन यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय उसके कुछ नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो व्हाट्सएप से ऐसे यूजर्स के लिए चेतावनी आई है कि वो नियमों का उल्लंघन ना करें नहीं तो वो ऐसे यूजर्स को हमेशा के लिए बैन कर देगा।

 

दरअसल व्हाट्सएप ने बाकायदा ऐलान किया है कि वो उन यूजर्स को हमेशा के लिए बैन कर देगा जो थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक, थर्ड पार्टी ऐप अनऑफ़िशियल ऐप्स हैं जो कि व्हाट्सएप की सेवा शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं। व्हाट्सएप ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में दी है।

 

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी यूजर्स फ़िलहाल थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें कम्पनी ने अभी तक ब्लॉक नहीं किया है, लेकिन व्हाट्सएप की तरफ़ से चेतावनी देने के बाद कहा जा रहा है कि भविष्य में थर्ड पार्टी ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को व्हाट्सएप ब्लॉक कर सकता है।

 

यदि आप भी ग़लती से व्हाट्सएप के लिए थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी आपको सलाह है कि आपका व्हाट्सएप इससे पहले ब्लॉक हो जाए, आप इनका प्रयोग करना बन्द कर दें। यदि आप नहीं जानते हैं कि यह थर्ड पार्टी ऐप्स कौन-कौन से हैं, तो हम आपको बताते हैँ कि वे थर्ड पार्टी ऐप्स कौन कौन से हैं। उन थर्ड पार्टी ऐप्स के नाम हैं; GB व्हाट्सएप, Yo व्हाट्सएप, व्हाट्सएप MA, व्हाट्सएप इंडिगो, ZE व्हाट्सएप, FM व्हाट्सएप,OG व्हाट्सएप, YC व्हाट्सएप, BSEव्हाट्सएप।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप की एफ़एक्यू पोस्ट के मुताबिक, इन मैसेजिंग ऐप्स को थर्ड पार्टी कम्पनियों द्वारा डेवलप किया गया है, इसी कारण कम्पनियां इन ऐप्‍स की सिक्योरिटी की पुष्टि नहीं करती हैं। व्हाट्सएप का कहना है कि यह अनऑफ़िशियल ऐप्‍स उसके टर्म ऑफ़ सर्विस क्लॉज का उल्लंघन करते हैं। दरअसल थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते समय आपको यदि इन-ऐप मैसेज प्राप्त होता है कि आपका एकाउंट अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है, तो इसका अर्थ यह है कि आप वाट्सएप के अन सपोर्टेड वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने यह साफ़ कर दिया है कि इन फर्जी ऐप्स को अनइंस्टॉल करने के बाद आपकी पुरानी चैट हिस्ट्री वापस आएगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है। पर यदि आप अपनी चैट हिस्ट्री को सेव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होता है, जिसके बाद आपकी चैट हिस्ट्री गूगल ड्राइव में अपने आप सेव हो जाती है। वहीं चैट का बैकअप करने के लिए आपको व्हाट्सएप में जाकर टैप मोर ऑप्शंस पर जाना होगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर चैट्स पर टैप करना होगा। चैट्स पर टैप करने के बाद आपको चैट बैकअप का ऑप्शन दिखेगा, जिसके बाद आप अपनी चैट्स का बैकअप कर सकते हैं।

 

आप चाहें तो बैकअप की गई चैट को एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं, इसके लिए व्हाट्सएप के मोर ऑप्शन्स पर आपको टैप करना होगा जिसके बाद आपको एक्सपोर्ट चैट का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां पर आपको टैप करना होगा। अब आप यहां पर अपनी चैट को मीडिया फाइल्स के साथ या उसके बिना एक्सपोर्ट कर सकते हैं।