HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कहीं ‘इस’ कारण से तो आपका स्मार्टफोन नहीं होता जल्दी डिस्चार्ज?

26 Mar 2019
सावधान! आपकी ही ग़लतियों के कारण आपका स्मार्टफोन जल्दी हो रहा है डिस्चार्ज

MAR 26 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप उसकी बैटरी के जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या से काफ़ी परेशान होंगे। कई यूजर्स हैं जिनके स्मार्टफोन की बैटरी सुबह से शाम तक नहीं चल पाती है, जबकि वे लोग कई बार स्मार्टफोन का ज़्यादा इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। लेकिन रिसर्च के बाद एक बात सामने आई है कि डेटा की ठगी करने वाले स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में वीडियो विज्ञापन चलाते हैं, जिससे स्मार्टफोन की बैटरी और यूजर्स का डेटा दोनों धीरे-धीरे खत्म होता जाता है।

 

जानकारी के मुताबिक़, इस विज्ञापन फ्रॉड का खुलासा फ्रॉड डिटेक्शन नाम की एक फर्म ने किया है। इस फर्म ने बताया कि ये विज्ञापन फ्रॉड कई एप को प्रभावित करते हैं, और इसके जरिए ठगी करने वाले लाखों रुपए हर महीने कमाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इनवैलिड वीडियो विज्ञापन बैनर के पीछे अपने आप प्ले होते हैं। वहीं फ्रॉड करने वाले कुछ इस प्रकार से काम करते हैं कि ऐप डेवलपर और विज्ञापन कम्पनी दोनों इस फर्जीवाड़े का शिकार होते हैं।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप डेवलपर बैनर एड भेजते हैं, जो उनके ऐप में नज़र आता है। वहीं ये एड उन यूजर्स को भी नज़र आते हैं, जो इस एप को डाउनलोड करते हैं। इधर ठगी करने वाले इन बैनर के पीछे वीडियो एड प्ले करते हैं, लेकिन ये वीडियो यूजर्स को नज़र नहीं आते हैं और ये वीडियो व्यू के रूप में रजिस्टर हो जाते हैं। इस फर्जीवाड़े के चलते जो विज्ञापन कम्पनियां वीडियो एड के लिए पैसे चुकाती हैं, उन् एड को वास्तव में देखा ही नहीं जाता है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक़, एप डेवलपर बैनर एड के लिए कम कीमत रखते हैं, जबकि वीडियो एड के लिए वे ज़्यादा कीमत लेते हैं। इस तरह से डेवलपर्स और विज्ञापनकर्ता दोनों ही इस ठगी का शिकार होते हैं, और इसी फर्जीवाड़े के कारण यूजर्स के फोन की बैटरी के साथ-साथ उसका डेटा खर्च भी बढ़ जाता है। यदि आपके फोन की भी बैटरी तेज़ी से खर्च हो रही हैं, तो इसका कारण ये एड हो सकते हैं। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि इस तरह के ऐप को आपको तुरन्त ही स्मार्टफोन से अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।