HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए व्हाट्सएप पर लॉन्च होने वाले कुछ नये बेहतरीन फ़ीचर्स के बारे में

30 Mar 2019
नये फ़ीचर्स के आने से यूजर्स के लिए व्हाट्सएप का एक्सपीरियंस होगा और भी शानदार
 
MAR 29 (WTN) – यदि आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो जरूर ही करते ही होंगे। पूरी दुनिया में लोकप्रिय व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नये-नये फ़ीचर्स लाता रहता है, और इसी कारण से व्हाट्सएप सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप बन गया है।
 
जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर स्टिकर, जीआईएफ, लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे कई फ़ीचर पिछले कुछ समय से जुड़े हैं। वहीं आने वाले समय में व्हाट्सएप में और भी नये-नये फ़ीचर आने वाले हैं, जिनकी मदद से यूजर्स का व्हाट्सएप एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा।

अपने यूजर्स को और भी बेहतरीन सेवा देने के लिए व्हाट्सएप लगातार नये-नये फ़ीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक़, आजकल व्हाट्सएप डार्क मोड फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसे कुछ ही दिनों के बाद यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। डार्क मोड फ़ीचर के साथ-साथ आइए जानते हैं और कौन से नये फ़ीचर्स हैं, जो आपको जल्द ही व्हाट्सएप में देखने को मिलेंगे।

व्हाट्सएप जल्द ही फॉर्वर्डिंग इंफो फ़ीचर लॉन्च करने वाला है। कम्पनी का इस फ़ीचर को लाने का मक़सद है कि कम्पनी फेक न्यूज़ के प्रति यूजर्स को सावधान करना चाहती है। इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स को फॉर्वर्ड किए गये मैसेज की पूरी जानकारी मिलेगी। इस फ़ीचर के जरिये आप जान सकेंगे कि आपने पास कोई मैसेज फॉर्वर्ड होकर आया है, तो यह मैसेज इससे पहले कितने बार फॉर्वर्ड हुआ है।

फ्रिक्वेंटली फॉर्वर्ड फ़ीचर का काम भी फॉर्वर्ड इंफो जैसा ही है। व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर की मदद से यूजर्स को उन मैसेज पर फ्रिक्वेंटली फॉर्वर्ड का लेबल नजर आएगा, जिन्हें वे चार बार से ज्यादा फॉर्वर्ड कर चुके होंगे। कम्पनी का दावा है कि इस फ़ीचर की सहायता से फेक न्यूज़ के बारे में जानने में यूजर्स को मदद मिलेगी।

सर्च इमेज फीचर नाम का एक नया फ़ीचर जल्द ही व्हाट्सएप पर आने वाला है। इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स इमेज सर्च कर सकते हैं। इस फ़ीचर से यूजर्स ये जान सकेंगे कि जो तस्वीर वे एक्सचेंज कर रहे हैं, वह सही है या नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक के अन्य एप जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स को इन एप ब्राउजर की सुविधा मिलती है। पर फेसबुक का व्हाट्सएप ही एक मात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिलती है। व्हाट्सएप पर इस फ़ीचर के आने के बाद, यूजर्स व्हाट्सएप में ना केवल किसी लिंक को ओपन कर पाएंगे बल्कि यूजर्स को इस बात की भी पूरी जानकारी मिलेगी कि जो लिंक वो ओपन करने जा रहे हैं, वो सिक्योर है कि नहीं।
 
जल्द लॉन्च होने वाल शॉर्ट लिंक फ़ीचर व्हाट्सएप बिजनेस के लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खासतौर से यह फ़ीचर आईओएस यूजर्स के लिए है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी बिजनेस लिंक को जनरेट कर सकेंगे।