HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि आपने नहीं चुने हैं डीटीएच पर चैनल, तो यह खबर आपके काम की है!

02 Apr 2019
सिर्फ़ 154 रुपये में पाएं 100 चैनल के साथ ‘बेस्ट फिट प्लान’

APR 02 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि डीटीएच और केबल के लिए चैनल चुनने की ट्राई की डेडलाइन 31 मार्च को खत्म हो गई है। अब दर्शक सिर्फ वो ही चैनल देख सकते हैं जो कि उन्होंने अपनी लिस्ट में एड किये हैं और एक्टिव किये हैं, इसके अलावा बाकी के चैनल वे नहीं देख सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक जिस भी यूजर्स ने चैनल का प्लान नहीं चुना है, उनको डीटीएच कम्पनियां 'बेस्ट फिट प्लान' में डाल रही हैं।



दरअसल ट्राई ने डीटीएच कम्पनियों को यह विकल्प दिया है कि अगर कोई ग्राहक चैनल नहीं चुन पाया है, तो उसे उसके पुराने टीवी देखने के पेटर्न के हिसाब से सम्बन्धित प्लान में डाल दिया जाएगा। यानि कि यूजर्स पहले जिस तरह के चैनल्स देखते थे, उसी के आधार पर उन्हें सम्बन्धित प्लान में डाल दिया जाएगा और इसके किए कम्पनियों ने बाकायदा प्लान भी बना लिये हैं।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कम्पनी ने आपके लिए कौन सा प्लान एक्टिवेट किया है, इसे आप अपनी डीटीएच कम्पनी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीटीएच कंज्यूमर नम्बर होना जरूरी है। वहीं बेस्ट फिट प्लान में ग्राहकों को 130 रुपए महीने में 100 चैनल मिलेंगे। इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी भी जुड़ेगा, जिसके बाद बेस्ट फिट प्लान पैकेज की क़ीमत 154 रुपये हो जाएगी।

 

इस बेस्ट फिट प्लान पैकेज में यूजर्स को 100 चैनल मिलेंगे, जिसमें दूरदर्शन के 25 चैनल भी होंगे जो कि अनिवार्य हैं और उन्हें पैक से हटाया नहीं जा सकता है। वहीं यदि यूजर्स 100 चैनल से ज्यादा चुनते हैं, तो अगले 25 चैनल के लिए 20 रुपए की नेटवर्क कैपिसिटी फीस देनी होगी। यानि कि जैसे-जैसे आप चैनल बढ़ाते जाएंगे, वैसे-वैसे प्लान की कीमत बढ़ती जाएगी और 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद आपके प्लान की क़ीमत फाइनल होगी।



वहीं यदि आप इस बेस्ट फिट प्लान को बदलना चाहते हैं, तो आप इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। कई कम्पनियों ने इसे पहले ही अपने ग्राहकों के लिए एक्टिवेट कर दिया है। लेकिन ट्राई के इस फैसले के बाद से ग्राहकों ने डीटीएच बिल बढ़ने की शिकायत भी की है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100 चैनस के बेस्ट फिट प्लान में एक एचडी चैनल को दो एसडी चैनल के बराबर माना जाएगा।