भोपाल, 5 अप्रैल 2019। दुनिया में ऐसा कौन है जो मीठे का शौकीन नहीं,कल्पना कीजिए एक ऐसी जगह की, जहां खाने में मेन लीड के रूप में ढेर सारी स्वीट्स हों और बाकी सारी डिशेज सपोर्टिव रोल में नजर आएं। पढ़ने में यह बात किसी फेयरी टेल वर्ल्ड की तरह लगे, लेकिन इसे अपने गेस्ट के लिए साकार करने जा रहा है होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट।
कोर्टयार्ड बाय मैरियट भोपाल में 5 से 14 अप्रैल तक मिठाई के दीवानों के लिए ‘मिठाई वाला ए स्वीट लेगेसी’, फेस्ट आयोजित किया जा रहा है। मल्टी कुजिन रेस्टोरेंट -मोमो कैफे में डिनर टाइम में आयोजित इस मिठाई के सफर में गेस्ट भारत की चारों दिशाओं की ख्यात मिठाईयों का लुत्फ ले पाएंगे।
होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट के एग्जिक्यूटिव शेफ रवीश कुमार कहते हैं कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वह जिन्हें मिठाई बेहद पसंद है और दूसरे वह जिन्हें मिठाई से बेइंतहा प्यार है। वजह, मिठाई केवल एक फ्लेवर में आती है और वह है - लाजवाब। यही वजह है कि हमने पहली बार ऐसा प्रयोग किया है जहां मिठाई मेन रोल में होगी और बाकी खाना साइड डिश कैटेगरी में नजर आएगा। वह कहते हैं कि संभवतरू ऐसा प्रयोग करने वाले हम पहले होटल होंगे। जहां स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक आपको मिठाई की दुनिया नजर आएगी।
वह बताते हैं कि इंडिया में जिस तरह जगह के हिसाब से रहन-सहन और भाषा में विविधता नजर आती है, उसी तरह हर स्टेट की मिठाई भी कुछ अलग अंदाज लिए होती है। उसे अलग बनाते हैं उस जगह के लोकल प्रोडक्ट, क्लाइमेट और ईटिंग हैबिट्स। इसी को ध्यान में रखकर हमने अपने होटल के हलवाई मास्टर शेफ की मदद से यह मैन्यू तैयार किया है, जिसमें देश भर की सिलेक्टिव इंडियन स्वीट्स शामिल हैं।
यह रहेगा खास
स्टार्टर में यहां ऐसी डिशेज को शामिल किया गया है जो अपने क्षेत्र की पहचान हैं और जिन्हें लोकल इंडियन स्वीट मेकर एक क्राफ्ट की तरह डिजाइन करते हैं। इनमें गुजराती खट्टी-मीठी कचौरी, बनारसी खस्ता, राजस्थानी वड़ा, हैदराबादी लुकुमी, पुरानी दिल्ली के मेवे के समोसे आदि शामिल हैं।
इसके अलावा लाइव स्टेशन में में गेस्ट क्लासिक इंडियन स्वीट्स को उनके यूनिक और परंपरागत अंदाज में बनते हुए देख पाएंगे। इनमें कच्चे दाल की इमरती, रबरी का मालपुआ, मलाई पान की गिलौरी, जाफरानी कढ़ाई दूध, मख्खन मावा बरफी और पनीर की जलेबी सहित कई डिशेज शामिल हैं।
साथ ही जलेबी प्रेमियों के लिए चार से पांच किस्म की गर्मागर्म जलेबियां भी इस दौरान परोसी जाएंगी।
- Window To News