HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

तो जल्द ही आप व्हाट्सएप से कर सकेंगे मनी ट्रांसफर

09 Apr 2019
जल्द ही व्हाट्सएप पर लॉन्च हो सकता है पेमेंट सर्विस का फ़ीचर
 

APR 09 (WTN) – यदि सभी कुछ सही और नियमों के अनुसार रहा, तो आने वाले समय में आप व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस का उपयोग कर सकेंगे। जीहां पूरी दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए प्रसिद्ध व्हाट्सएप, आरबीआई यानि कि भारतीय रिज़र्व बैंक के पेमेंट डेटा से जुड़े नियमों के पालन के लिए तैयार हो गया है और जल्द ही व्हाट्सएप के यूजर्स को पेमेंट सर्विस का विकल्प मिलने वाला है।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियों को भारतीय यूजर्स का डेटा भारत में ही स्टोर करने की एक कड़ी शर्त रखी है। यही कारण है कि जिस वजह से व्हाट्सएप के पेमेंट फ़ीचर को अभी तक मन्जूरी नहीं मिल पाई है।



दरअसल, व्हाट्सएप पेमेंट फ़ीचर यानी व्हाट्सएप पे पिछले साल फरवरी से बीटा फेज में है और इसके कारण यह सुविधा अभी सिर्फ़ 10 लाख लोगों तक ही पहुंची है, जबकि भारत में व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं। लेकिन रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण व्हाट्सएप को अपनी पेमेंट सेवा शुरू करने की मन्जूरी अभी तक नहीं मिल सकी है।



यानी कि अब साफ़ है कि व्हाट्सएप अब भारतीय यूजर्स का डेटा भारत में ही स्टोर करने के लिए तैयार हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक अमेरिकी कम्पनी व्हाट्सएप कुछ डेटा या पेमेंट डेटा की कॉपी भारत में और कुछ डेटा को भारत से बाहर स्टोर करने की इजाजत मांग रही थी। लेकिन रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक, व्हाट्सएप को पेमेंट का सारा डेटा भारत में ही स्टोर करना होगा। इन सभी नियमों का पालन करने के बाद ही व्हाट्सएप को पेमेंट बैंक शुरू करने की मन्जूरी मिलेगी।



सुप्रीम कोर्ट में दिए गए एक हलफनामे में आरबीआई ने पिछले महीने ही बताया था कि व्हाट्सएप उनके डेटा संरक्षण के नियमों का पालन नहीं कर रही है। ऐसे में यदि व्हाट्सएप को भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करना है, तो उसके पास भारत में ही डेटा स्टोर करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पे सेवा एनपीसीआई द्वारा बनाए गए यूपीआई पर काम करती है, जिसकी मदद से यूजर्स एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। अब जबकि व्हाट्सएप रिज़र्व बैंक के नियमों के पालन के लिए तैयार हो गया, तो कहा जा सकता है कि कुछ ही दिनों बाद व्हाट्सएप के यूजर्स मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।