HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ओपिनियन पोल्स के संकेत; अबकी बार, फ़िर से मोदी सरकार

10 Apr 2019
लोकसभा चुनाव में एनडीए जीत सकता है 273 सीटें – ओपिनियन पोल्स

APR 10 (WTN) – विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव के लिए कल पहले चरण की वोटिंग होने जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ 44 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी। अब जबकि लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है, तो ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
 
जहां एक तरफ़ भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए अपने पांच सालों की उपलब्धियां बता रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल एनडीए सरकार की असफलताएं गिनाने में लगे हुए हैं। इस सबके बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव-2014 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल होगी। इधर यूपीए की जीत की आस लगाए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि इस बार एनडीए की हार होगी और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता नकारेगी।
 
तमाम राजनीतिक पार्टियों के जीत के दावों के बीच, लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले अलग-अलग मीडिया हाउस के ओपिनियन पोल्स पर नज़र डालें तो उनका विश्लेषण करने पर साफ़ दिखता है कि एक बार फ़िर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हालांकि ओपनियन पोल्स के मुताबिक़ इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। यदि सभी ओपनियन पोल्स का औसत निकाला जाए तो स्पष्ट है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए एक बार फ़िर से जीत हासिल कर रहा है।
 
सबसे पहले बात करते हैं सी-वोटर के ओपिनियन पोल की, तो सी-वोटर पोल के मुताबिक़ इस लोकसभा चुनाव में एनडीए 267 सीटें जीत सकता है तो यूपीए को 142 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं अन्य राजनीतिक दलों को 134 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।
 
इंडिया टीवी और सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में एनडीए इस लोकसभा चुनाव में 275 सीटों पर जीत हासिल कर रहा है, जबकि यूपीए को सिर्फ़ 147 सीटों पर ही जीत नसीब हो सकेगी। अन्य राजनीतिक दलों की बात करें तो उनके खाते में 121 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।
 
बात करते हैं CSDS-लोकनीति के ओपिनियन पोल की, तो इस पोल में एनडीए इस लोकसभा चुनाव में 263 से 283 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। वहीं इस पोल में यूपीए को 115-135 सीटों पर जीत दिखाई जा रही है, तो अन्य के खाते में 130-160 सीटें जा सकती हैं।
 
इसी तरह टाइम्स नाउ-VMR के ओपिनियन पोल में एनडीए 279 सीटों पर जीत हासिल करता दिख रहा है, तो यूपीए को सिर्फ़ 149 सीटों पर विजय हासिल हो सकेगी। वहीं टाइम्स नाउ-VMR के पोल में अन्य को 115 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
 
यानि कि इन सभी ओपिनियन पोल्स का औसत निकाला जाए तो एनडीए को 273 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है और एक बार फ़िर से देश में एनडीए की सरकार बन सकती है। वहीं यूपीए सिर्फ़ 141 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है। अन्य राजनीतिक पार्टियां भी लगता है कोई चुनौती एनडीए को नहीं दे पाएंगी और वे भी सिर्फ़ 129 सीटों के क़रीब ही जीत सकेंगी।
 
पहले चरण के मतदान के पहले ओपिनियन पोल्स का तो यही संकेत है कि एक बार फ़िर से भाजपा के नेत़त्व में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। लेकिन लोकसभा चुनाव के सात चरण हैं, और हर चरण में अलग-अलग राज्यों की परिस्थितियां अलग-अलग रहने वाली हैं। ऐसे में हो सकता है आने वाले चरणों के ओपिनियन पोल्स में कुछ बदलाव हो। लेकिन यदि पहले चरण के ओपिनियन पोल्स को ही आगे होने वाले सभी ओपिनियन पोल्स का आधार मान लिया जाए, तो साफ़ संकेत हैं कि एक बार फ़िर से एनडीए सरकार बना रही है और नरेन्द्र मोदी फ़िर से प्रधानमंत्री बन रहे हैं।