HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि आप हैं जियो के यूजर तो ‘इस मैसेज’ से रहें सावधान!

11 Apr 2019
जियो के नाम पर फर्जी मैसेज से रहें सतर्क, चोरी हो सकता है मोबाइल का डेटा और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट!
 
APR 11 (WTN) – जब से भारत में रिलायंस ने जियो को लॉन्च किया है तब से देश में डेटा क्रांति आ गई है। जियो द्वारा लाये गये सस्ते डेटा प्लान के बाद, देश की सभी मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों को ग्राहकों को सस्ता डेटा और फ्री कॉलिंग देना पड़ी। जियो के कारण ही आज भारत में दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा उपलब्ध है। जियो की लोकप्रियता इतनी है कि करोड़ों की तादात में उसके यूजर्स आज देश में हैं।



लेकिन यदि आप जियो सिम का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह ख़बर आपके बहुत काम की है। दरअसल, जियो के नाम पर उसके यूजर्स को ऐसे फर्जी मैसेज फॉरवर्ड किये जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने पर यूजर्स को काफ़ी नुकसान हो सकता है।



जियो के नाम पर उसके यूजर्स को जो मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं उसमें कहा गया है कि उन्हें तीन महीने के लिए फ्री में प्रतिदिन 25GB डेटा मिलेगा। इस तरह के फर्जी मैसेज में लिखा है, ''BREAKING NEWS!! रिलायंस जियो तीन महीने के लिए मुफ्त में प्रतिदिन 25GB डेटा दे रहा है। इस ऐप को तुरन्त डाउनलोड करें और ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए रजिस्टर करें।'' इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दी जा रही है, जिसे क्लिक करके डाउनलोउड करने की सलाह मैसेज में दी गई है।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेज में दी गई लिंक पर यूजर्स जैसे ही क्लिक करते हैं, क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाता है। इस नये पेज में एक ऐप apk का लिंक दिया गया है। जैसे ही यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करते हैं, यह ऐप डाउनलोड होने लगता है। लेकिन मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, इस लिंक को डाउनलोड करते ही यूजर्स के मोबाइल फ़ोन की पूरी जानकारी चोरी हो सकती है।



जानकारी के मुताबिक़, जियो कम्पनी द्वारा ऐसे किसी भी मैसेज को उसके उपभोक्ताओं को नहीं भेजा जा रहा है, जिसमें तीन महीने तक हर दिन 25 जीबी डेटा फ्री में देने की बात कही गई हो। कम्पनी के अनुसार, जियो यूजर्स को भेजी जा रही यह लिंक फर्जी है। कम्पनी ने अपने यूजर्स को इस तरह के मैसेज, फर्जी लिंक और ऐप से सावधान रहने के लिए कहा है।



इस बारे में मोबाइल फ़ोन हैकर्स मामलों के जानकारों का कहना है कि ऐसे लिंक यूजर्स के मोबाइल फ़ोन डेटा की चोरी कर सकते हैं। हमारी आपको सलाह है कि यदि आप अपने मोबाइल फ़ोन में इस तरह के किसी ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो इससे आपके मोबाइल फ़ोन का डेटा भी चोरी किया जा सकता है।



इतना ही नहीं, इस तरह के फर्जी लिंक और ऐप आपके मोबाइल फ़ोन को हैक करके आपके बैंक अकाउंट को भी खाली कर सकते हैं। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि किसी भी तरह के स्कीम वाले या लुभाने वाले मैसेज की सलाह पर, किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही किसी भी ऐप को डाउनलोड करें। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके मोबाइल फ़ोन के डेटा के साथ-साथ आपका बैंक अकाउंट भी हैकर्स खाली कर सकते हैं।