HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब मोबाइल ऐप के जरिये जानिये वोटिंग परसेंट!

19 Apr 2019
अब ऐप के जरिये मोबाइल पर जानिए कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

APR 19 (WTN) – चुनाव में मतदान के दिन सभी को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि किस सीट पर और किस मतदान केन्द्र पर कितने प्रतिशत वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान वाले दिन समय-समय पर निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करता रहता है, लेकिन उनके आम जनता तक पहुंचने में काफ़ी देर हो जाती है और जनता में उत्सुकता बनी रहती है कि वोटिंग परसेंट कितना रहा।



लेकिन अब इन सभी समस्याओं को दूर करते हुए निर्वाचन आयोग ने एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया है, जो पूरे देश में वोटिंग के दिन मतदाताओं की उपस्थिति की वास्तविक समय में पूरी जानकारी मुहैया कराएगा। यानी कि किस सीट और किस मतदान केन्द्र पर कितने प्रतिशत वोटिंग हुई है इसका पता तुरन्त चल सकेगा।



निर्वाचन आयोग के 'वोटर टर्नआउट' (मतदाता उपस्थिति) ऐप का बीटा संस्करण एंड्रायड प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान यह राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार तरीके से वोटिंग परसेंट को दिखाता है। आप इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इसके जरिये वोटिंग वाले दिन वोटिंग परसेंट जान सकते हैं।



इस ऐप के बारे में निर्वाचन आयोग का तर्क है कि यह ऐप जनता में मतदाता उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ाएगा, जबकि मीडिया के लिए वोटिंग परसेंट को यह आसानी से उपलब्ध कराएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को एक दूसरे ऐप के जरिए लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि यह ऐप वास्तविक समय में जानकारी दे सके।



वहीं निर्वाचन आयोग का दावा है कि वोटिंग वाले दिन मतदान खत्म होने और मतदान दल के वापस लौटने के बाद डेटा को सत्यापित किया जाएगा, और अंतिम वोटिंग परसेंट के आंकड़ों को ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऐप में पुरुष और महिला मतदाताओं द्वारा की गई वोटिंग को अलग-अलग दर्शाया जाएगा।