HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जल्द ही व्हाट्सएप पर आएगी नई इमोजी स्टाइल

22 Apr 2019
यूजर्स के लिए नये फ़ीचर की सौगात देने जा रहा है व्हाट्सएप
 
APR 22 (WTN) – आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो करते ही होंगे, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप एंड्रॉयड वर्जन के लिए जल्द ही नया इमोजी स्टाइल आने वाला है। ये स्टाइल स्टेटस अपडेट सेक्शन के लिए होगा। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, नया इमोजी स्टाइल व्हाट्सएप बीटा 2.19.110 का हिस्सा है। हालांकि ये डेवलप्मेंट डिफाल्ट रूप से डिसेबल किया हुआ है, और ये सभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।



गौरतलब है कि नये व्हाट्सएप इमोजी फीचर को एनिमेटेड व्हाट्सएप स्टिकर फ़ीचर के एक दिन बाद ही स्पॉट किया गया है। ये फीचर एंड्रॉयड, आईफोन और वेब के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सएप एंड्रॉयड के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का फ़ीचर भी स्पॉट किया गया है। इस फीचर की मदद से आप स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि आप खुद को स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन दूसरा यूजर स्क्रीनशॉट ले सकता है।



WABetaInfo ने इस नए इमोजी फ़ीचर को स्पॉट किया है। ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.110 में उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि नया इमोजी स्टाइल पुराने इमोजी स्टाइल को रिप्लेस करेगा। इसकी सबसे खास बात ये है कि नया इमोजी स्टाइल स्टेटस अपडेट के लिए लिए है और इससे चैटिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।



हालांकि ये फीचर व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.110 में मौजूद है, लेकिन फिर भी ये अभी सभी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है। ये अभी तक साफ नहीं है कि व्हाट्सएप नए इमोजी स्टाइल को कब तक यूजर्स के लिए रिलीज करेगा।

 

इस सबसे अलावा व्हाट्सएप एनिमेटेड स्टिकर फ़ीचर पर भी काम कर रही है। ये फ़ीचर जल्द ही एंड्रॉयड, आईफोन और वेब सभी के लिए उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नया डूडल यूआई टेस्ट भी कर रहा है, जिसे एंड्रॉयड व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.106 पर देखा गया है।