HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! आप भी हो सकते हैं व्हाट्सएप फ्रॉड के शिकार

24 Apr 2019
किसी भी संदिग्ध लिंक पर ना करें क्लिक, व्हाट्सएप अकाउंट हो सकता है हैक!

APR 24 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर करते ही होंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि इंटरनेट पर पर्सनल डेटा हैक करना और बैंक अकाउंट से पैसे निकालने वाली घटनाएं आम हो गई हैं। समय-समय पर ख़बर आती रहती है कि फ्रॉड करने वालों ने किसी के पर्सनल डेटा को हैक कर लिया और उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिये। लेकिन अब ऑनलाइन स्कैम करने वाले व्हाट्सएप यूजर्स को भी अपना टागरेट बना रहे हैं।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के कई यूजर्स अभी तक इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि उन्हें स्कैमर्स ने टारगेट किया और उनका व्हाट्सएप अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गया। जानकारों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहली बार सामने आ रही हैं और यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है।



तकनीक पर आधारित ऑनलाइन पब्लिकेशन टेकरडार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, व्हाट्सएप यूजर्स के साथ ऐसा फ्रॉड उन्हें सेंड की गई एक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करने से हो रहा है। स्कैम करने वाले सबसे पहले एक फेक वेरिफिकेशन मैसेज यूजर्स को भेजते हैं। मैसेज मिलने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स को लगता है कि यह मैसेज व्हाट्सएप ने सिक्योरिटी के लिए भेजा है। मैसेज मिलने के बाद जैसे ही यूजर्स उस पर क्लिक करते हैं, क्लिक करते ही यूजर्स स्कैमर्स के स्कैम का शिकार हो जाते हैं।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेरिफिकेशन एसएमएस, वेरिफिकेशन कोड के साथ नहीं आता है, जैसा कि हमेशा व्हाट्सएप में आता है। स्कैम करने वाले वेरिफिकेशन कोड को लिंक के साथ भेजते हैं जो कि एक वेबसाइट से जुड़ा होता है। इस तरह के मैसेज आने पर यूजर्स को लगता है कि उनके व्हाट्सएप को URL की मदद से कंट्रोल किया जा रहा है, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होता है।



व्हाट्सएप तकनीक के जानकारों का कहना है कि व्हाट्सएप का कोई भी यूजर्स व्हाट्सएप सेटअप के लिए वेरिफिकेशन कोड को मंगवा सकता है। वेरिफिकेशन कोड मिलने पर व्हाट्सएप यूजर्स के जरिये चेक करता है कि यह रिक्वेस्ट यूजर द्वारा ही भेजी गई है कि नहीं। वहीं स्कैम करने वाले इस URL का इस्तेमाल कर आपकी व्हाट्सएप की पहचान करते हैं।



वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने कोई लिंक खोला है तो इसकी पूरी जानकारी व्हाट्सएप को पता चल जाती है कि किसने उस लिंक को सेंड किया और किसने उस लिंक को ओपन किया है। हमारी आपको सलाह है कि किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक ना करें, क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका व्हाट्सएप हैक हो सकता है।