HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए कि आज से कौन कौन से नियमों में हुआ है बदलाव?

01 May 2019
एअर इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई ने किया अपने नियमों में बदलाब
 
MAY 01 (WTN) – आज है 1 मई और आज से देश में कई नियमों में बदलाव हुआ है जो कि आप से सम्बन्धित हैं। ये बदलाव किस तरह के हैं और ये किस तरह से आपको प्रभावित कर सकते हैं, आइये जानते हैं। आज से एअर इंडिया का का बुक टिकिट कैंसिल करने पर कोई शुल्क नहीं लेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एअर इंडिया का टिकिट बुक करने के 24 घंटे के अंदर यदि आप उसमें कोई बदलाव करते हैं या फिर टिकिट कैंसिल करते हैं, तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 

आज यानि कि एक मई से पंजाब नेशनल बैंक अपनी डिजिटल वॉलेट सेवा पीएनबी किटी (PNB Kitty) को बंद करने जा रहा है। इससे पहले बैंक ने अपने ग्राहकों से 30 अप्रैल तक अपना पैसा वॉलेट से निकालने या उसे खर्च कर देने के लिए कहा गया था। वहीं इस पैसे को अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर किया जा सकता था।

 

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में आज से बड़े सेविंग अकाउंट डिपॉजिट और छोटे लोन के लिए नई ब्याज दर व्यवस्था लागू हो गई है। एसबीआई ने मार्च में ही घोषणा कर दी थी कि 1 मई, 2019 से बैंक एक लाख रुपए ये ज़्यादा बैलेंस वाले बचत खातों और शॉर्ट टर्म लोन को आरबीआई के रेपो रेट से लिंक कर देगा।

 

ऐसा होने से एक लाख रुपए से ज़्यादा बचत खातों और शॉर्ट टर्म लोन पर ब्याज दरों में रिज़र्व बैंक के रेपो रेट में बदलाव होते ही अपने आप बदलाव हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इससे आरबीआई की पॉलिसी को बैंक सिस्टम में लागू करने में आसानी होगी।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी और अप्रैल महीने में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लगातार रेपो रेट में कटौती की थी, जिसके बाद इस समय रेपो रेट 6 प्रतिशत है। एक लाख रुपए से ज़्यादा के डिपॉजिट वाले बचत बैंक खातों पर एसबीआई आज से रेपो रेट से 275 प्वाइंट नीचे ब्याज दर रखेगी।

 

इसका मतलब है कि इन खातों पर सालाना ब्याज़ दर 3.25 प्रतिशत होगी। फिलहाल एसबीआई 1 करोड़ रुपए तक के डिपॉजिट वाले बैंक खातों पर 3.5 प्रतिशत ब्याज़ दर प्रदान कर रही थी, जबकि 1 करोड़ रुपए से अधिक राशि पर ब्याज़ दर 4 प्रतिशत थी। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपए तक के डिपॉजिट वाले बचत खातों पर 3.5 प्रतिशत की दर से ब्याज़ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक़, लगभग 95 प्रतिशत एसबीआई के बचत खाते इस श्रेणी में आते हैं।

 

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि 1 मई से आरबीआई की रेट पॉलिसी को सीधे लागू करने के लिए 1 लाख रुपए से ज़्यादा के शॉर्ट टर्म लोन जैसे क्रेडिट अकाउंट और ओवर ड्राफ्ट को रेपो रेट से सीधा लिंक किया गया है। वहीं 1 लाख रुपए से ज़्यादा के सभी कैश क्रेडिट अकाउंट और ओवर ड्राफ्ट को बेंचमार्क पॉलिसी रेट से सीधा जोड़ा गया है। वहीं अब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया इस तरह के लोन पर रिस्क प्रीमियम चार्ज करेगी। ये रिस्क प्रीमियम, लोन लेने वाले की प्रोफाइल के आधार पर चार्ज किया जाएगा।