HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब व्हाट्सएप पर यूजर्स कर सकेंगे शॉपिंग!

01 May 2019
‘अलाभकारी’ व्हाट्सएप को ‘लाभकारी’ बनाने में जुटा फेसबुक, यूजर्स को मिलेगा बिजनेस एक्सपीरियंस

MAY 01 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप यूज ज़रूर करते ही होंगे। व्हाट्सए पर आप चैटिंग के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग का मजा भी लेते होंगे। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि अब आप व्हाट्सएप पर ही शॉपिंग कर सकेंगे, तो यह पढ़कर आपको आश्चर्य हुआ होगा। पर यह सच है कि आप जल्द ही व्हाट्सएप पर शॉपिंग कर सकेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एफ़ 8 वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में फेसबुक ने व्हाट्सएप को बिजनेस के लिए बेहतर बनाने की बात कही है। यानि कि फेसबुक ने व्हाट्सएप पर चैटिंग के साथ-साथ बिजनेस के एक्सपीरियंस को बदलने की कोशिश करने की बात कही है। वैसे यूजर्स को अभी व्हाट्सएप से सीधे शॉपिंग के लिए इंतज़ार करना होगा। जानकारी के मुताबिक़, फेसबुक अब व्हाट्सएप पर बिजनेस के लिए कारोबारियों को अपने प्रोडक्ट कैटलॉग को व्हाट्सएप चैट में जोड़ने का विकल्प देने जा रहा है।

इस क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, इस फ़ीचर की मदद से व्हाट्सएप यूजर्स आसानी से बिजनेस कैटलॉग देख सकेंगे। फेसबुक के मुताबिक़, कैटलॉग की मदद से कारोबारी अपने प्रोडक्ट्स को लोगों तक पहुंचा सकते हैं, जिस तक यूजर्स की पहुंच आसानी से हो सकती है। अब यह देखना काफ़ी दिलचस्प होगा कि फेसबुक किस तरह से इस फ़ीचर को व्हाट्सएप में समाहित कर पाता है, यानि कि यूजर्स इसका किस तरह से उपयोग कर पाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक जल्द ही अन्य बिजनेस फ़ीचर जोड़ने की योजना बना रहा है। चूंकि व्हाट्सएप का पेमेंट फ़ीचर जल्द ही लॉन्च हो सकता है, ऐसे में बिजनेस से जुड़े ज़्यादा से ज़्यादा फ़ीचर जोड़ने की कोशिश फेसबुक इन दिनों कर सकता है।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के अनुसार, “व्हाट्सएप पेमेंट फ़ीचर का टेस्ट भारत में चल रहा है। इसके लॉन्च होने और इसके निरीक्षण के बाद हम इस सेवा को अन्य दूसरे देशों में भी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इसके लिए मैं कोई समय सीमा नहीं देना चाहता हूं, पर यह ऐसा काम है जिस पर हम काफ़ी काम कर रहे हैं।”
 
कहा जा रहा है कि फेसबुक कारोबारियों को ग्राहकों से जुड़ने में काफ़ी रुचि दिखा रहा है। यही कारण है कि फेसबुक व्यापार से जुड़े अन्य फ़ीचर्स को व्हाट्सएप के साथ-साथ मैसेंजर पर भी लॉन्च करना चाहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक ने मैसेंजर पर अप्वाइंटमेंट बुक करने के फ़ीचर को जोड़ा है। इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स चैटिंग के दौरान ही मैसेंजर एप पर अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।

कुछ दिनों पहले मार्क जुकरबर्क ने स्वीकार किया था कि पिछले पांच सालों से व्हाट्सएप, फेसबुक के लिए अलाभकारी साबित हुआ है। जुकरबर्क के मुताबिक़, व्हाट्सएप पर यूजर्स ज़्यादा समय बिताते हैं, जिसके कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स कम समय देते हैं। इन्हीं सब कारणों से व्हाट्सएप की मालिकाना कम्पनी फेसबुक को नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के जरिये कमाई होती है लेकिन व्हाट्सएप पर ऐसा नहीं हो पाता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा रहा है फेसबुक, व्हाट्सएप पर शॉपिंग जैसे फ़ीचर को जोड़ रहा है, जिससे 'अलाभकारी' साबित हो रहे व्हाट्सएप को 'लाभकारी' बनाया जा सके।