HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मुकेश अम्बानी की रिलायंस जल्द लॉन्च करेगी सुपर ऐप

02 May 2019
अमेज़न और फ्लिपकार्ट को चुनौती देने मैदान में उतरेंगे मुकेश अम्बानी
 
MAY 02 (WTN) – मुकेश अम्बानी के रिलायंस ग्रुप के बारे में तो आप जानते ही होंगे। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अम्बानी ने जब जियो सर्विस लॉन्च की थी, तो उसके बाद पूरे भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मच गया था और देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री बदल गई थी। टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी बादशाहत साबित करने के बाद, मुकेश अम्बानी की कम्पनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब ई-कॉमर्स के क्षेत्र में क़दम रखने जा रही है। कहा जा रहा है कि रिलायंस के इस क़दम से देश के ई-कॉमर्स की दिशा ही बदल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक़, रिलायंस इंडस्ट्रीज ऑनलाइन-टू-ऑफ़लाइन के रूप में एक नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है। रिलायंस के इस क़दम से अमेज़न और वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट को तगड़ी चुनौती मिलना तय है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, रिलायंस एक 'सुपर ऐप' पर काम कर रही है। इस सुपर ऐप के प्लेटफॉर्म पर 100 से ज़्यादा सर्विस उपलब्ध रहेंगी, जिसका फ़ायदा यूजर्स के साथ-साथ व्यापारियों को भी होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो के पास मौजूदा समय में क़रीब 30 करोड़ यूजर्स हैं, जो कि इसके डेटा और वॉइस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। साल 2016 में जियो ने अपनी कॉमर्शियल सर्विस को शुरू किया था। लॉन्चिंग के बाद लगभग ढाई साल में रिलायंस जियो ने जो मुनाफा कमाया वो सभी के लिए चौकाने वाला रहा है। जानकारों के मुताबिक़, यदि रिलायंस इस समय सुपर ऐप को लॉन्च करती है तो वो काफ़ी फ़ायदे में रह सकती है और इससे देश की ई-कॉमर्स की तस्वीर ही बदल जाएगी। पिछले साल नवम्बर में एक कॉन्क्लेव में मुकेश अम्बानी ने कहा था कि रिलायंस दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन से ऑफलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है।

ई-कॉमर्स इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक़, देश में समय-समय पर ई-कॉमर्स से सम्बन्धित ऐप लॉन्च होते रहते हैं लेकिन वो सफ़ल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में रिलायंस जैसी बड़ी कम्पनी के लिए यह एक अच्छा मौक़ा है कि वो ई-कॉमर्स के क्षेत्र में अपना क़दम रखे। वैसे भी जियो की देशभर में मौजूदगी रिलायंस को एक मज़बूत आधार प्रदान करती है। मल्टी लेयर फैबरिक की मदद से जियो इस ऐप को बड़े ग्राहक समूह से जोड़ सकता है, जिसका फ़ायदा रिलांयस को मिल सकता है।

कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो सुपर ऐप पर यूजर्स को ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट ये तीनों ही विकल्प एक ही स्थान पर मिल सकते हैं। सस्ते डेटा और सुलभ नेटवर्क के कारण भारत में जिस तरह से लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, उससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि रिलायंस का सुपर ऐप लॉन्च होने के बाद अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जैसा कि आप जानते हैं कि पेटीएम, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अन्य कम्पनियां खुद को भारत का वीचैट (WeChat) बनाने में नाकामयाब रही हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि रिलायंस का यह प्रयास इ दिशा में कितना सफ़ल हो पाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत तेज़ी से बढ़ता ई-कॉमर्स मार्केट है, जो साल 2021 तक 84 अरब डॉलर के कारोबार तक पहुंच जाएगा। साल 2017 में भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट 24 अरब डॉलर का था। इधर मुकेश अंबानी के मुताबिक़, रिलायंस का नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म देश भर में क़रीब 3 करोड़ व्यापारियों की ज़िन्दगी को बदल देगा। रिलायंस जियो के पास अब कान्वर्सेशनल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लेयर, एक वर्नाकुलर वॉइस टेक लेयर, एक लॉजिस्टिक्स लेयर के साथ AI आधारित एजुकेशन लेयर है, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि रिलायंस का सुपर ऐप सब पर भारी पड़ने वाला है।