HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ट्विटर ने रीट्वीट को बनाया और भी ‘आकर्षक’

07 May 2019
ट्विटर में रीट्वीट करते समय अब इस्तेमाल कर सकेंगे जिफ, फ़ोटो और वीडियो

MAY 07 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप ट्विटर का प्रयोग शायद करते ही होंगे, और यदि आप ट्विटर का प्रयोग करते हैं तो यह जानकारी आपके ‘काम’ की है। ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक ‘नया फ़ीचर’ लॉन्च किया है। इस नए फ़ीचर की मदद से यूजर्स अब जिफ, फ़ोटो और वीडियो का इस्तेमाल रीट्वीट में कर सकते हैं।

 

ट्विटर का यह नया फ़ीचर iOS और एंड्रॉयड पर रोलआउट किया जा रहा है। वहीं ट्विटर की मोबाइल वेबसाइट mobile.twitter.com पर भी आप इस नये फ़ीचर का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, ट्विटर ने अपने डेस्कटॉप वर्जन के लिए इस फ़ीचर को फिलहाल लॉन्च नहीं किया है।

 

ट्विटर के मुताबिक़, इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स अब अपने कमेंट और रीट्वीट को अच्छे से फ्रेम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ़िलहाल कोई यूजर किसी ट्वीट को रीट्वीट करता है तो वो सिर्फ टेक्स्ट को ही जोड़ सकता है।

 

लेकिन ट्विटर पर इस नये फ़ीचर की मदद से अब यूजर्स रिप्लाई में जिफ, मीम और अन्य दूसरे अचेटमेंन्ट्स को भी जोड़ सकते हैं। कम्पनी का कहना है कि ऐसा करने से रीट्वीट ‘आकर्षक’ होगा।

 

इस नये फ़ीचर को लाने के पीछे कम्पनी का मक़सद था कि किसी भी यूजर के लिए यह मुश्किल होता था कि वह किसी री-ट्वीट में मौजूद कंटेंट को आसानी से समझ सके। ऐसा लम्बे लेआउट के कारण होता था। इस समस्या के समाधान के लिए कम्पनी ने मूल ट्वीट को एक छोटे बॉक्स में रख दिया है और मीडिया के लिए पूरी जगह दी है।