HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

...तो तुरन्त ही अपडेट करें अपना व्हाट्सएप!

15 May 2019
एक बग के चलते व्हाट्सएप की सलाह, तुरन्त अपडेट करें ऐप!
 
MAY 15 (WTN) – आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो करते ही होंगे। यदि आप व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं, तो कम्पनी ने अपने 150 करोड़ यूजर्स को तुरन्त ही ऐप को अपडेट करने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाट्सएप के कॉलिंग फ़ीचर में एक बग का पता चला है, जो आपकी सारी जानकारियां चुरा सकता है।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बग के जरिये आपके मोबाइल फ़ोन की जानकारी को चुराया जा सकता है। इस बग को स्पाइवेयर कहते हैं, और यह स्पाइवेयर आपके स्मार्टफ़ोन में कॉल फंक्शन के जरिये आ सकता है।



मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, यह स्पाइवेयर इजरायल की एक कम्पनी एनएसओ ग्रुप ने बनाया है। इसमें व्हाट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए बग आपके फ़ोन में आ सकता है। यह बग आपके स्मार्टफ़ोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल कर देता है।



वैसे इस बग के पता लगने के बाद व्हाट्सएप ने अब इसे फिक्स कर दिया है। लेकिन फ़िर भी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को सलाह दी है कि वे ऐप के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट कर लें। साथ ही व्हाट्सएप ने यूजर्स से कहा है कि वे ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन का उपयोग करें।



अगर आपके पास एंड्रायड फ़ोन है, तो व्हाट्सएप को अपडेट करने के लिए आप गूगल के प्ले स्टोर में जाएं। प्ले स्टोर में जाने के बाद वहां पर Whatsapp टाइप करें, इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर अपना ऐप अपेडट कर लें। एप्पल यूजर्स अपने आईओएस स्टोर से ऐप को अपडेट कर सकते हैं।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इजरायल की एनएसओ ग्रुप सरकार के लिए काम करती है। व्हाट्सएप के मुताबिक यह एक प्राइवेट कम्पनी है। वहीं दूसरी तरफ एनएसओ कम्पनी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है। वैसे व्हाट्सएप का कहना है कि इस बग के कारण बहुत ही कम लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन फ़िर भी हमारी आपको सलाह है कि आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट कर लें।