HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

वर्ल्ड स्कूल काॅम्बेट गेम्स हंगरी: म. प्र. के ताईक्वान्डो खिलाड़ी शशांक और तेजस करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

25 May 2019

भोपाल: 25 मई, 2019 (WTN):  वुडापेस्ट हंगरी में 16 से 21 जून 2019 तक होने जा रहे आई एस एफ वर्ल्ड स्कूल काॅम्बेट गेम्स में म.प्र. मार्शल आर्ट ताईक्वान्डो अकादमी के खिलाड़ी शशांक सिंह पटेल और तेजस मिश्रा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों गुजरात में सम्पन्न एस जी एफ आई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया) में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के आधार पर हुआ है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में चयनित पांच खिलाड़ियों में शशांक और तेजस भी शामिल थे। आई एस एफ वल्र्ड स्कूल काॅम्बेट गेम्स में शशांक सिंह पटेल, 73 किलोग्राम तथा तेजस मिश्रा, 63 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे।

ताईक्वान्डो खिलाड़ी शशांक सिंह पटेल और तेजस मिश्रा ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस एल थाउसेन से भेंट की। इस मौके पर ताईक्वान्डो अकादमी के प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड भी उपस्थित थे। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने शशांक और तेजस को आई एस एफ वल्र्ड स्कूल काॅम्बेट गेम्स के लिए चयन होने पर बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैडल जीत कर लाएं और देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।

खिलाड़ियों की उपलब्धियाॅं

म.प्र राज्य ताईक्वान्डो अकादमी में वर्ष 2016 में प्रवेश लेने वाले तेजस मिश्रा ने जहां एस जी एफ आई में स्वर्ण पदक अर्जित किया वहीं जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप में भी मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। इसी तरह वर्ष 2017 से अकादमी में प्रशिक्षणरत शंशाक सिंह पटेल ने वर्ष 2018 में कैनेडा में आयोजित काॅमनवेल्थ ताईक्वान्डो चैम्यिनशिप में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। जूनियर वल्र्ड चैम्पियनशिप और वल्र्ड कैडेट ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले शशांक मिश्रा लगातार दो वर्षों (2018-2019) से राष्ट्रीय चैम्पियन हैं।- Window To News