HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

खेल मंत्री जीतू पटवारी ने समर कैम्प का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

01 Jun 2019

खेल मंत्री ने की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा 

भोपाल: 31 मई, 2019  : मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी आज टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने समर कैम्प में भागीदारी कर रहे खिलाड़ी बच्चों से मुलाकात की और उन्हें शानदार प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक में विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की । संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने खेल मंत्री को विभागीय उपलब्धियों से अवगत कराया।

खेल मंत्री ने समर कैम्प में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी बच्चों से उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बच्चों से खेलों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेलों में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए शाबासी दी।  खेल मंत्री ने स्टेडियम में मौजूद बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बास्केटबाॅल, बॉलीबाल और बीच बॉलीबाल कोर्ट का निरीक्षण किया। खेल संचालक डाँ. थाउसेन ने बताया कि प्रदेश का पहला बीच बाॅलीबाल सेंटर टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रारंभ किया गया  है जिसमें 40 से अधिक खिलाड़ी बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 



खेल मंत्री ने बैडमिंटन हाॅल में पहुंचकर बच्चों की खेल प्रतिभा का अवलोकन किया। उन्होंने टी.टी. नगर स्टेडियम में किए जा रहे जीर्णोधार (रिनोवेशन) कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे। 

खेलों के विकास हेतु कार्ययोजना बनाएं

खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि वे खेलों में नवाचार लाने के लिए हरसंभव कार्यवाही करें। उन्होंने महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने, योग को बढ़ावा देने तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  - Window To News