HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

​इस एक ऐप से दूरी होंगी आरटीओ सम्बन्धित दस्तावेज रखने की परेशानियां!

10 Jun 2019
आरटीओ सम्बन्धित हर समस्या का ‘समाधान’ है mParivahan ऐप

JUNE 10 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के बीमा से सम्बन्धित कागजात और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन साथ रखना ज़रूरी है। यातायात पुलिस चेकिंग के दौरान आपसे इनमें से किसी को भी दिखाने के लिए मांग सकती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा के कागजात और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को अपने पास रखना भूल जाते हैं।
 
लेकिन डिजिटल युग में आपको अब इसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अब आप मोबाइल ऐप में भी ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को डिजिटली अपने साथ रख सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ऐप आपके काफ़ी काम का है, क्योंकि इसकी सहायता से आप आरटीओ से सम्बन्धित काफ़ी ज़रूरी काम कर सकते हैं।

इन सभी कामों के लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्ट फोन में mParivahan नाम के ऐप को डाउनलोड करें। इस ऐप में आप ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को डिजिटली तरीके से सेव कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरटीओ सम्बन्धित दस्तावेजों को सेव करने वाला यह डिजिटल फॉर्मेट पूरी तरह से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह ऐप एंड्रॉयड और Ios दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

बहुपयोगी इस ऐप की मदद से आप वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को सेव कर सकते हैं। इस ऐप में दस्तावेजों को सेव करने के लिए आपसे ज़रूरी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे भरने के बाद आपके दस्तावेज इस ऐप में सेव हो जाएंगे।

mParivahaan को डाउनलोड करने के बाद आपको उसके टॉप राइट कॉर्नर पर तीन लाइनें दिखाई देंगी। इन तीन लाइनों पर आपको टैप करना है। यहां पर आप Sign up ऑप्शन पर टैप करें और अपना मोबाइल नम्बर डालें, जिसके बाद आपको एसएमएस से आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी नम्बर को डालते ही आप इस ऐप में Sign up हो जाएंगे।

अब आप ऐप की होमस्क्रीन पर जाकर अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) को वर्चुअल तरीके से इस ऐप में सेव कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप के माध्यम से आप अपनी गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस को पूरे देश में कहीं पर भी राके जाने पर दिखा सकते हैं। यह एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसके क्विक रिस्पास कोड पर आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस का नम्बर फीड होगा। इसे डिकोड करते ही आपकी गाड़ी से सम्बन्धित सभी कागजात और उनका विवरण ऑनस्क्रीन सामने आ जाएगा।

इतना ही नहीं, इस ऐप की सहायता से ड्राइविंग लाइसेंस या फिर गाड़ी के पंजीकरण के नवीनीकरण की तारीख के बारे में एसएमएस के जरिए आपको बाकायदा पूरी जानकारी मिलेगी। जिस तारीख पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस या फिर वाहन का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो रहा होगा, उससे सात दिन पहले आपके पास एक एसमएस पहुंच जाएगा कि आपको इनका रजिस्ट्रेशन कराना है।

इस ऐप की सहायता से आप गायब हुई, चोरी गई या दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें गाड़ियों का पंजीकरण भी सत्यापित कराया जा सकता है। वहीं पुराना वाहन यदि आप ख़रीद रहे हैं तो इसकी पूरी जानकारी आपको इस ऐप पर मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आरटीओ से सम्बन्धित किसी भी तरह की शिकायत इस ऐप की सहायता से की जा सकती है।