HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कीजिए मोबाइल ऐप्स की निजी जानकारी शेयर और कमाइये पैसा!

14 Jun 2019
फेसबुक के ‘स्टडी’ ऐप से कीजिए कमाई

JUNE 14 (WTN) – इन दिनों एक आम भारतीय का ज़्यादातर फ्री समय स्मार्टफोन पर सोशल मीडिया ऐप्स पर ही गुजर रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक़ फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर भारतीय लोग काफ़ी समय बिताते हैं, यहां तक की रात में नींद से भी समझौता कर रहे हैं। लेकिन कितना अच्छा हो कि सोशल मीडिया पर समय बिताने के साथ-साथ आप इससे कमाई भी कर सकें।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की सबसे ज़्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया साइट फेसबुक लोगों को अब पैसा कमाने का मौक़ा देने जा रही है। दरअसल, फेसबुक ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसके जरिए वह अपने यूजर्स को पैसे देगा। लेकिन इस ऐप से पैसे कमाना इतना आसान नहीं है। पैसे के बदले में लोगों को फेसबुक के साथ अपनी कुछ जानकारियां शेयर करनी होंगी।

फेसबुक ने इस ऐप का नाम ‘स्टडी’ (Study) रखा है। फेसबुक का इस बारे में कहना है कि उसका नया स्टडी ऐप पिछले दोनों ऐप्स से अलग है। इस ऐप को सिर्फ़ गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, फेसबुक ने कहा है कि आने वाले दिनों में इस ऐप को एप्पल स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

दरअसल, इस ऐप के जरिये फेसबुक, यूजर्स के मोबाइल पर होने वाली गतिविधियों पर नज़र रखेगा। इस ऐप के जरिये फेसबुक यह पता करेगा कि यूजर्स कौन-कौन से अन्य दूसरे ऐप इस्तेमाल कर रहा है। वहीं फेसबुक यह भी जानकारी जुटाएगा कि यूजर की किस ऐप पर क्या गतिविधियां हैं और वो किस ऐप पर कितना समय बिताता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक का यह ऐप शुरुआत में सिर्फ़ अमेरिका और भारत में ही उपलब्ध होगा। इस ऐप को प्रमोट करने के लिए फेसबुक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करेगा। स्टडी ऐप का ऐड देखने के बाद जो भी यूजर्स इस ऐप से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें इस ऐप पर साइन अप करना होगा। यूजर्स की उम्र समेत पूरी योग्यता को जांचने के बाद फेसबुक इन्हें इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए इन्वाइट करेगा।

हालांकि, प्राइवेसी के मुद्दे पर फेसबुक ने कहा है कि यह ऐप किसी यूजर के अकाउंट और पासवर्ड की जानकारी नहीं लेगा। इतना ही नहीं यह ऐप यूजर को समय-समय पर जानकारी देता रहेगा कि उसका डेटा उसकी अनुमति से ही इकट्ठा किया जा रहा है। फेसबुक के मुताबिक इस ऐप को 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के यूजर ही डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, फेसबुक ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस ऐप का उपयोग करने पर यूजर को कितना पैसा मिलेगा। लेकिन पिछले बार इसी तरह के एक प्रोग्राम के तहत फेसबुक ने यूजर्स को 20 डॉलर प्रति माह का भुगतान किया था। दरअसल, इस तरह के ऐप्स की मार्केट रिसर्च फील्ड में काफ़ी डिमाण्ड है। इस तरह के ऐप्स से पता चल जाता है कि यूजर्स किस ऐप का कितना उपयोग कर रहे हैं। इस तरह के ऐप्स से हासिल आंकड़ों से रिसर्च करने वाली कम्पनियों को काफ़ी डेटा मिल जाता है। डेटा के रिसर्च के बाद रिसर्च कम्पनियों को पता चल जाता है कि यूजर्स की क्या डिमाण्ड है और वे क्या देखना, पढ़ना और सुनना चाहते हैं। इसी आधार पर ऐप्स बनाने वाली कम्पनियां अपने ऐप्स में सुधार करती हैं।