HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मुसीबत आने पर महिलाओं के लिए ‘संदेशवाहक’ बनेगा यह ऐप!

15 Jun 2019
परेशानी के समय धैर्य से काम लें महिलाएं, बस एक बटन दबाकर मांगे सहायता!

JUNE 15 (WTN) – छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक के साथ जिस तरह से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे पूरा समाज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफ़ी चिंतित है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के कठोर क़ानून बनाए गये हैं, लेकिन इसके बाद भी हर दिन महिलाओं के ख़िलाफ़ जुर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आधुनिक समय में महिलाएं घरों तक सीमित नहीं हैं। आजकल की महिलाएं नौकरी से लेकर व्यापार तक कर रही हैं। ऐसे में महिलाओं को घर से दिन या रात कभी भी निकलना पड़ता है। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा की चिंता उनके परिवारवालों को होती है।

वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की ज़िम्मेदारी है, लेकिन कई बार महिलाएं किसी ऐसी जगह पर मुसीबत में फंस जाती हैं जहां पर उनकी सहायता के लिए कोई नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं खुद की सुरक्षा के लिए किसी को सहायता के लिए एक ऐप के जरिये बुला सकती हैं। महिलाओं को मुसीबत के समय सहायता के लिए मैसेज भेजने की सुविधा प्रदान करने वाले कई ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। इन्हीं ऐप्स में से एक ऐप का नाम है My Circle।

My Circle नाम के इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को टेलीकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजे़शन के साथ मिलकर बनाया है। इस ऐप का उपयोग सिर्फ़ एयरटेल सिम यूजर्स ही नहीं बल्कि किसी भी टेलीकॉम कम्पनी की सिम यूज करने वाली महिलाएं कर सकती हैं।

महिलाओं के मुसीबत में फंसने पर यह ऐप एक बेहतरीन संदेशवाहक की भूमिका निभाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुसीबत में फंसने पर महिलाएं इस ऐप की सहायता से किन्ही पांच लोगों को मैसेज भेज पाएंगी कि वे उनकी सहायता के लिए आएं या किसी को भेंजे। यह पांच कॉन्टैक्ट परिजनों या परिचितों के हो सकते हैं।

इस ऐप की सहायता से 13 अलग-अलग भाषाओं में मैसेज (SOS) भेजे जा सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा इस ऐप की सहायता से मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, बांग्ला, असमी और ओडिया भाषा में मैसेज भेजे जा सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन कराना ज़रूरी होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप के जरिये SOS प्रॉम्प्ट को प्रेस करके अलर्ट को लॉन्च किया जा सकता है। यदि आप iOS पर इसे एक्टिव करना चाहते हैं तो आपको Siri को वॉइस कमांड देना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SOS एक ऐसा​ सिक्योरिटी फ़ीचर है जो ​कि लगभग हर मोबाइल फोन में उपलब्ध रहता है। इस फ़ीचर की सहायता से यूजर्स अपने परिजनों और परिचितों को मुसीबत में फंसने पर अलर्ट मैसेज भेज सकते हैं।

SOS अलर्ट एक्टिव करने के बाद यूजर्स द्वारा चुने गए पांच व्यक्तियों को तुरंत मैसेज पहुंच जाएगा। इस ऐप का यूज करने से महिला के परिजनों और परिचितों को महिला के मुसीबत में फंसने पर तुरंत उसके पास पहुंचने की सलाह दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि My Circle ऐप यूजर की सही लोकेशन का अनुमान लगाकर काम करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यूजर का परिवार या दोस्त अलर्ट एसएमएस में भेजे गए लिंक के माध्यम से उसकी रियल टाइम लोकेशन को ट्रैक कर सकें और उसकी सहयता के लिए वहां तुरन्त पहुंच सकें या किसी को भेज सकें।