HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लेने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड, तो जानिए आपके काम की यह बातें!

02 Jul 2019
जानिए क्रेडिट कार्ड में लगने वाले चार्ज और फीस के बारे में विस्तार से

JULY 02 (WTN) – यदि आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने जा रहे हैं तो यह लेख आपके काफ़ी काम का है। दरअसल, इन दिनों भारत में क्रेडिट कार्ड का चलन काफ़ी बढ़ गया है। क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक अपने ग्राहकों को समय-समय पर कैशबैक, स्पेशल डिस्काउंट्स और गिफ्ट वाउचर देकर उन्हें अपनी तरफ़ आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन देखा गया है कि क्रेडिट कार्ड होल्डर को यह पता ही नहीं होता है कि क्रेडिट क्राड को उपयोग करने में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि सावधानी नहीं बरतने पर तरह-तरह के चार्ज और फ़ीस देना पड़ सकती है।
 
यह सही है कि समय की मांग है कि आजकल हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए, लेकिन क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले को कार्ड की उपयोगिता पता होने के साथ-साथ अपनी ज़िम्मेदारी का भी अहसास होना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के चार्ज और फीस लगती है। यदि आपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय लापरवाही बरती तो आपको कई तरह के चार्ज देने पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड में किस-किस तरह के चार्ज और फीस लगते हैं।

साफ़तौर पर क्रेडिट कार्ड का मतलब है उधारी। जब आप क्रेडिट कार्ड से कोई बिलिंग करते हैं तो एक निर्धारित समय के बाद बिल का भुगतान नहीं करने पर क्रेडिट कार्ड होल्डर को ब्याज देना पड़ता है। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरेस्ट चार्ज सिर्फ़ रिवोल्विंग क्रेडिट के मामले में ही लिया जाता है। क्रेडिट कार्ड होल्डर जब बिल का पेमेंट अगले महीने के लिए टाल देता है तो उसे ही रिवोल्विंग क्रेडिट कहा जाता है। निर्धारित समय के अंदर यादि ग्राहक ने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में दर्शाये गये अमाउंट का पेमेंट नहीं किया या फ़िर कुछ ही अमाउंट का पेमेंट किया, तो बाकी बचे अमाउंट पर इंटरेस्ट लगता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग बैंक क्रेडिट कार्ड पर अलग-अलग इंटरेस्ट लेते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकांश बैंक क्रेडिट कार्ड का सालाना शुल्क लेते हैं। जैसे कार्ड सायकल की शुरुआत में, और उसके बाद साल में एक बार सालाना फ़ीस। अलग-अलग बैंक के अलग-अलग कार्ड की सलाना फ़ीस अलग-अलग होती है। वैसे बैंक कई बार सालाना फ़ीस को माफ़ भी कर देते हैं, लेकिन ये उन ग्राहकों के साथ होता है जिनका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा होता है।

यदि क्रेडिट कार्ड होल्डर अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन करता है तो उससे फॉरेन ट्रांजैक्शन चार्ज लिया जाता है। सामान्यता फॉरेन ट्रांजैक्शन चार्ज अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन की रक़म का 1 से 3 प्रतिशत तक हो सकता है। वैसे यह चार्ज तभी लगता है जब ग्राहक किसी फॉरेन करंसी में पेमेंट करता है, या किसी विदेशी बैंक जरिये कोई लेनदेन करता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदेशी एटीएम से पैसा निकालने से लेकर वहां के PoS टर्मिनल्स पर क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने तक हर प्रक्रिया में फॉरेन ट्रांजैक्शन फ़ीस लग सकती है। वैसे कुछ बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए फॉरेन ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लेते हैं।

क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि तय तारीख़ तक क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट नहीं करने पर, पूरी पेमेंट राशि पर पमेंटे चार्ज लिया जाता है। यह लेट फ़ीस अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती है। हमारी आपको सलाह है कि हमेशा तय तारीख़ से पहले कम से कम मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट कर देना चाहिए, नहीं तो लगातार कुछ बिल पेमेंट छूटने पर बैंक क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट करने के बाद, बाक़ी बचे अमाउंट पर इंटरेस्ट चार्ज लिया जाता है। इसलिए हमेशा अंतिम समय सीमा के अंदर ही टोटल आउटस्टैंडिंग अमाउंट का पेमेंट कर देना सबसे बेहतर है।

इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर कैश विथड्रॉल चार्ज भी लगता है। वैसे हमारी आपको सलाह है कि आप पूरी कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड से कभी भी एटीएम से पैसे नहीं निकालें, लेकिन यदि क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने की ज़रूरत पड़ ही गई तो इसके लिए भी आपको चार्ज देना पड़ता है।

एटीएम से कैश विथड्रॉल अमाउंट की लिमिट आपके क्रेडिट लिमिट पर आधारित होती है। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड होल्डर अपनी क्रेडिट लिमिट का 40 प्रतिशत तक पैसा एटीएम से निकाल सकता है। वहीं याद रखें कि ATM से पैसे निकालने के दिन से ही निकाली गई रक़म पर ब्जाज लगने लगने लगता है। साथ ही आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड के हर तरह के चार्ज और फ़ीस पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है।