HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

फेसएप का इस्तेमाल करने से पहले रहें ‘सावधान’!

18 Jul 2019
‘विवादों’ में घिरा फेसएप, यूज़र्स की जानकारी के कमर्शियल यूज का ‘विरोध’

JULY 18 (WTN) – इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी ट्रेंड को वायरल होने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बुढ़ापे की बनाई हुई फ़ोटो को शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। चर्चित हस्तियों से लेकर आम लोग तक अपने बुढ़ापे की बनाई हुई फ़ोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बचपन या जवानी की फ़ोटो को बुढ़ापे की फ़ोटो में बदलने, या फ़िर बुढ़ापे या जवानी की फ़ोटो को कम उम्र में बदलने के लिए फेसएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ ही समय में यह ऐप काफ़ी पॉपुलर हो गया है।
 
फेसएप की मदद से आपकी तस्वीर रियल उम्र से कम या ज़्यादा दिख सकती है, या फ़िर आपकी तस्वीर किसी और लिंग में (किन्नर, महिला या पुरुष) भी दिख सकती है। पिछले सप्ताह लॉन्च किए गए इस ऐप को यारोस्लव गोंचारोव ने बनाया है, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व इंजीनियर हैं। गोंचारोव ने इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से ऐसे फ़ीचर भी जोड़ें हैं जो किसी भी तस्वीर में मुस्कान या दूसरे भाव दिखा भी सकते हैं।

फेसएप के संस्थापक यारोस्लव गोंचारोव का इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए कहना है, “आपकी तस्वीर दूसरे जेंडर में दिखे तो आपको इसके लिए काफी मेहनत और समय लगाना पड़ता है। लेकिन मैंने जो फेसएप तैयार किया है वह घण्टों के काम को तुरन्त कर देता है।”

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ऐप को इस्तेमाल करने की कुछ शर्तें और नियम हैं। देखा गया है कि इस ऐप को यूज़र्स डाउनलोड तो कर लेते हैं, लेकिन इसकी शर्तों और नियमों के बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं रहती है। यदि आप भी इस ऐप को डाउनलोड करने जा रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इसे डाउनलोड करने से पहले इसकी टर्म्स और कण्डीशन्स को अच्छी तरह से पढ़ लें, क्योंकि यह ऐप विवादों में आ गया है।

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसएप, एक एडवांस सॉफ्टवेयर एग्लोरिदम का इस्तेमाल कर यूज़र्स की सेल्फी को ट्रांसफॉर्म करता है। ऐसा करने से यूजर्स पहले से कम उम्र के या फ़िर पहले से ज़्यादा उम्र के नज़र आते हैं। इस ऐप के बारे में कहा जाता है कि इसके सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के पीछे सबसे बड़ा कारण है इसका सटीक परिणाम।

आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर, या फ़िर iOS ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप एडिटिंग शुरू करने से पहले यूज़र की फ़ोटो को अपने सर्वर पर अपलोड करता है। इस ऐप का उपयोग करने वाले एक यूज़र ने कम्पनी की ट्रिक को स्पॉट कर ट्विटर पर इसे शेयर किया है। ट्विटर यूज़र एलिजाबेथ पोट्स विंस्टीन के मुताबिक़, फेसएप की टर्म के अनुसार अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप डेपलवर्स को अपने कंटेंट, अपनी सेल्फी, नाम, लाइकनेस, वॉइस आदि जानकारी कमर्शियल प्रयोजनों में इस्तेमाल करने का अधिकार दे रहे हैं। फेसएप की इस शर्त का काफ़ी लोगों ने विरोध किया है।

फेसएप को डाउनलोड करने से पहले याद रखें कि फेसएप की प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार इसके डेवलपर्स, यूज़र्स के डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक बिना यूज़र्स को सूचित किए ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में साफ़ लिखा है, “यदि आप यूरोपीय संघ या किसी अन्य क्षेत्र में रहते हैं, जहां डेटा कलेक्शन नियम हैं जो अमेरिकी नियमों से अलग हैं, तो कृपया ध्यान दें कि हम आपकी जानकारी, जिसमें पर्सनल डेटा शामिल है, को एक देश से दूसरे देश ट्रांसफर कर सकते हैं।”
 
तो याद रखिये कि फेसएप की शर्तों और नियमों के मुताबिक़ आपके पर्सनल डेटा को एक देश से दूसरे देश में ट्रांसफर किया जा सकता है। यदि आप फेसएप की टर्म्स और कण्डीशन्स से संतुष्ट नहीं हैं तो आपको इस ऐप से दूर ही रहना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट के इस युग में आपका डेटा काफ़ी मायने रखता है। हो सकता है कि जिस ऐप का इस्तेमाल आप कर रहे हैं वो ऐप आपके पर्सनल डेटा का ग़लत इस्तेमाल कर ले, या फ़िर उसे बेच दे। तो फेसएप ही नहीं किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करने से पहले उस ऐप की शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ लें, नहीं तो ऐसा ना हो कि आपके निजी डेटा का ग़लत इस्तेमाल हो जाए।