HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एटीएम का उपयोग करते सयम बरतें ‘यह’ सावधानियां

12 Aug 2019
आपकी ‘ग़लतियों’ का फ़ायदा उठा सकते हैं एटीएम कार्ड हैकर्स!
 
AUG 12 (WTN) – डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिये एटीएम (ATM) से पैसा निकालना आजकल सामान्य सी बात है। भारत का ऐसा कोई हिस्सा नहीं होगा जहां पर एटीएम मशीन से पैसा निकालने की सुविधा उपलब्ध ना हो। लेकिन देखा गया है कि एटीएम का इस्तेमाल करते समय यूज़र्स की ग़लती और असावधानी के कारण उन्हें एटीएम फ्रॉड का सामना करना पड़ता है। यूज़र्स की ग़लती और असावधानी का फ़ायदा उठाकर ही फ्रॉड करने वाले उनके बैंक अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आपको किस तरह की सावधानी एटीएम का उपयोग करते समय बरतनी चाहिए, जिससे आप फ्रॉड का शिकार होने से बच सकें।
 
जब भी आप एटीएम से पैसा निकालें तो सबसे पहले यह ध्यान रखें कि एटीएम किसी सुनसान जगह पर नहीं होना चाहिए। पूरी कोशिश करें कि ऐसे एटीएम से पैसा निकालें जो कि बैंक की शाखा में लगा हो, या फ़िर भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्थित हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि सुनसान इलाकों के एटीएम में कार्ड की क्लोनिंग का ज़्यादा ख़तरा रहता है। क्लोनिंग का मतलब होता है कि कोई आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड का डेटा चुराकर आपके कार्ड की तरह ही कोई दूसरा कार्ड़ बना ले, और इसका इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट से पैसा निकाल ले।
 
जब भी आप किसी एटीएम से पैसा निकालने जाएं तो सबसे पहले यह ध्यान रखें कि एटीएम मशीन का कार्ड स्लॉट सही हालत में होना चाहिए। अगर आपको लगता है कि एटीएम कार्ड स्लॉट में कोई छेड़खानी की गई है तो आप पूरी कोशिश करें कि इस एटीएम का इस्तेमाल ना ही करें।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एटीएम मशीन के जरिये फ्रॉड करने वाले हैकर्स किसी भी यूज़र के कार्ड का डेटा एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाले स्लॉट से चुरा लेते हैं। हैकर्स एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में कोई ऐसी डिवाइस लगा देते हैं, जिसकी मदद से हैकर्स यूज़र्स के कार्ड की पूरी जानकारी स्कैन करने के बाद उसी कार्ड की तरह दूसरा कार्ड बना लेते हैं। हैकर्स यूज़र्स के कार्ड की जानकारी हैक करने के बाद ब्ल्यूटूथ या किसी अन्य इसी तरह की डिवाइस से कार्ड का डेटा चुरा लेते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि एटीएम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसा निकालने के लिए पिन नम्बर की ज़रूरत पड़ती है। हैकर्स इस पिन नम्बर को एटीएम रूम में लगे कैमरे या फ़िर अपनी किसी डिवाइस से ट्रैक कर लेते हैं। हमारी आपको सलाह है कि जब भी एटीएम का उपयोग करते समय पिन नम्बर का इस्तेमाल करें तो किसी ना किसी तरह से एटीएम मशीन में अपना पिन नम्बर एंटर करते समय उसे छिपा लें। ऐसा होने से किसी भी तरह के कैमरे में आपके पिन नम्बर की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकेगी।

एटीएम से पैसा निकालते समय यह अवश्य देखें कि कार्ड स्लाट में ग्रीन लाइट जल रही है कि नहीं। यदि कार्ड स्लाट में ग्रीन लाइट जल रही है तो इसका मतलब है कि एटीएम सुरक्षित है। वहीं यदि कार्ड स्लाट में कोई भी लाइट नहीं जल रही है, या फ़िर लाल लाइट जल रही है तो इस एटीएम का इस्तेमाल ना करें।

जब भी आप एटीएम से पैसा निकालें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके अलावा एटीएम मशीन के पास आपके अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं होना चाहिए। यदि आपके पैसा निकालते समय एटीएम मशीन के पास कोई अन्य व्यक्ति खड़ा है तो आप उसे नियमों का हवाला देकर विनम्रतापूर्वक दूर जाने का आग्रह करें। यदि किसी एटीएम मशीन के उपयोग में आपको परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है तो इस स्थिति में किसी भी अपरिचित व्यक्ति से सहायता ना लें। यदि आप इन सावधानियों का ध्यान रखेंगेऔर कोई भी ग़लती नहीं करेंगे तो आप एटीएम फ्रॉड से बच सकते हैं।