HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

‘इस’ फ़ीचर की मदद से व्हाट्सएप होगा और भी ज़्यादा ‘सुरक्षित’!

14 Aug 2019
जानिए व्हाट्सएप के नये फिंगर प्रिंट फ़ीचर से बारे में विस्तार से
 
AUG 14 (WTN) – सूचना क्रांति के इस दौर में हर किसी के पास इन दिनों स्मार्टफोन है। जिसके पास भी स्मार्टफोन है वो अपने फोन में व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करता होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। व्हाट्सएप समय-समय पर पुराने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहा है और नये-नये फ़ीचर्स लाता रहता है, जिससे यूज़र्स को व्हाट्सएप पर हमेशा कुछ नया अनुभव मिलता रहे।

इसी कड़ी में व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए एक नया फ़ीचर लेकर आया है। इस नये फ़ीचर का नाम है फिंगरप्रिंट लॉक फ़ीचर। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईओएस यूज़र्स के लिए यह फ़ीचर पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब व्हाट्सएप इस फ़ीचर को एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स पर टेस्ट कर रही है। यह नया फ़ीचर नये बीटा वर्जन 2.19.221 में उपलब्ध है और डिफाल्ट रूप से डिसेबल है। यानी कि बीटा वर्जन में भी आपको इस फ़ीचर को इनेबल करना होगा। व्हाट्सएप का दावा है कि इस नये फ़ीचर की मदद से यूज़र्स अपने व्हाट्सएप को और भी सुरक्षित कर सकते हैं।

वहीं व्हाट्सएप के इस नये बीटा वर्जन में शो कंटेंट इन नोटिफिकेशन का एक नया विकल्प भी यूज़र्स को मिलेगा। इस नये फ़ीचर में यूज़र्स को यह सुविधा मिलेगी कि फिंगरप्रिंट इनबेल ना होने की स्थिति में मैसेज को हाइड किया जा सकेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि यह नया फ़ीचर व्हाट्सएप 2.19.221 वर्जन में डिफाल्ट रूप से डिसेबल है, और आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए इनेबल करना होगा।
 
इसे इनेबल करने के लिए यूज़र्स को सबसे पहले व्हाट्सएप सेटिंग में जाना होगा। व्हाट्सएप सेटिंग में जाने के बाद यहां पर यूज़र्स को अकाउंट का एक विकल्प मिलेगा। अकाउंट के इस विकल्प को क्लिक करने के बाद यूज़र्स के सामने प्राइवेसी का विकल्प सामने आएगा। प्राइवेसी के इसी विकल्प में यूज़र्स को फिंगरप्रिंट लॉक का विकल्प मिलेगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने व्हाट्सएप को अपडेट कर लिया है तो आपको यह विकल्प नज़र नहीं आएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल में कम से कम एंड्रॉयड मार्शमैलो, या फ़िर इससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन की ज़रूरत पड़ेगी।

व्हाट्सएप पर इस फ़ीचर को इनेबल करने के बाद आपको इसे अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की ज़रूरत पड़ेगी, और ऐसा करने के लिए आपको इसकी अनुमति देना होगी। यहां आपको ऑटोमेटिक लॉक के तीन विकल्प मिलेंगे जैसे, इमीडिएटली, ऑफर 1 मिनट और ऑफर 30 मिनट मिलेंगे। यूज़र्स अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प का चयन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईओएस यूजर्स को 15 मिनट लॉक का विकल्प मिलता है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फ़िलहाल यह अपडेट अभी सिर्फ़ बीटा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन कहा जा रहा है कि कम्पनी इस फ़ीचर को अपने स्टेबल वर्जन पर जल्द उपलब्ध करा सकती है। लेकिन ऐप इस नये फ़ीचर को कब तक सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराएगा इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं है।