HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

​आपके काफ़ी काम की है एसबीआई की यह ‘नई सुविधा’!

22 Aug 2019
अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ लॉक-अनलॉक करें एसबीआई की नेट बैंकिग सुविधा!

AUG 22 (WTN) – एक समय था जब बैंक सम्बन्धित हर छोटे-बड़े काम के लिए बैंक उपभोक्ता को बैंक में लम्बी-लम्बी लाइनों में लगना पड़ता था। लेकिन इंटरनेट क्रांति आने के बाद भारत में बहुत कुछ बदल गया है। सस्ते इंटरनेट और स्मार्टफोन के कारण बैंक सम्बन्धित लगभग हर काम ऑनलाइन करना सम्भव हो गया है। देश में पिछले कुछ समय से ऑनलाइन बैंकिंग का चलन काफ़ी बढ़ गया है। जिसके पास भी स्मार्टफोन, लैपटॉप और टेबलैट है और जो जागरूक है, वो बैंक सम्बन्धित कामों को ऑनलाइन करने को ज़्यादा प्राथमिकता दे रहा है।

लेकिन देखा गया है कि जैसे-जैसे देश में ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उसी तादात में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं। रिसर्च के मुताबिक़, ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय यूज़र्स की लापरवाही के कारण ही यूज़र्स ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अपने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए देश का सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया नेट बैंकिग को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दे रहा है। स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की इस सुविधा का लाभ उसके उपभोक्ता कैसे उठा सकते हैं? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की इस सुविधा के मुताबिक़, बैंक का उपभोक्ता अपनी मर्जी के मुताबिक़ नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकता है। उपभोक्ता जब नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहा है तो वो उसे अनलॉक करे, और जब नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो उसे लॉक कर दे। स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया के मुताबिक़, नेट बैंकिग सुविधा को लॉक या अनलॉक करते समय उपभोक्ता को कुछ ज़रूर बातों का ध्यान रखना होगा।

जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को लॉक-अनलॉक करने से पहले अपने प्रोफाइल पासवर्ड को सही तरीक़े से एक सुरक्षित स्थान पर लिखकर रख लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोफाइल पासवर्ड हमेशा लॉग-इन पासवर्ड से अलग होता है। अगर उपभोक्ता अपना प्रोफाइल पासवर्ड भूल गया है, तो इंटरनेट बैंकिंग को लॉक-अनलॉक करने से पहले अपना प्रोफाइल पासवर्ड सेट कर लें।

अब आपको बताते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को आप किस तरह से लॉक-अनलॉक कर सकते हैं। इस सुविधा को लॉक-अनलॉक करने के लिए सबसे पहले बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर नेट बैंकिंग यूज़र को विजिट करना होगा। वहां पर यूज़र को Lock & Unlock User का एक विकल्प दिखाई देगा। नेट बैंकिंग सुविधा को लॉक-अनलॉक करने के लिए सबसे पहले Lock & Unlock User विकल्प पर क्लिक करें।

जैसे ही यूज़र Lock & Unlock User विकल्प पर क्लिक करेगा, उसे स्क्रीम पर कुछ विकल्प दिखाई देंगे। नेट बैंकिंग सुविधा को लॉक-अनलॉक करने के लिए अब यूज़र को इंटरनेट बैंकिंग यूज़रनेम, अकाउंट नम्बर और कैप्चा कोड जैसी ज़रूरी जानकारी भरना होगी। यह पूरी जानकारी भरने के बाद नेट बैंकिंग सुविधा को लॉक करने के लिए यूज़र को ड्रॉपडाउन मेन्यू से 'Lock User Access' विकल्प को चुनना होगा। वहीं नेट बैंकिंग सुविधा को अनलॉक करने के लिए यूज़र को 'Unlock User Access' के विकल्प को चुनना होगा।
 
दोनों में से कोई एक विकल्प का चयन करने के बाद 'OK' के बटन को प्रेस करना होगा। 'OK' का बटन प्रेस करने के बाद नेट बैंकिंग यूज़र के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर और ई-मेल आईडी पर बैंक की तरफ़ से एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालने के बाद यूज़र की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा लॉक या अनलॉक हो जाएगी।

हमारी आपको सलाह है कि यदि आप नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसका इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें और नेट बैंकिंग सम्बन्धित कोई भी जानकारी मेल, कॉल या मैसेज के जरिये किसी को भी शेयर ना करेँ। वहीं यदि आप स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की नेट बैंकिंग सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं, तो नेट बैंकिंग सुविधा का जिस समय प्रयोग नहीं कर रहे हैं, उस समय तक के लिए उसे लॉक कर दें, क्योंकि आपकी सावधानी में ही आपकी सुरक्षा है।