HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जल्द आ रहा हैं व्हाट्सएप में एक नया फ़ीचर और नई सुविधाएं

26 Aug 2019
इंस्टाग्राम के बूमरेंग फ़ीचर का व्हाट्सएप यूज़र्स भी ले सकेंगे आनन्द

AUG 26 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप उसमें व्टाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, जिसमें से अकेले क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स तो भारत में ही हैं। व्हाट्सएप समय-समय पर अपने पुराने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है, और नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए जल्द ही एक नया फ़ीचर और कुछ नई सुविधाएं पेश करने वाला है। क्या है व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर और अन्य सुविधाएं, आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।



व्हाट्सएप जिस नये फ़ीचर को अपने यूज़र्स के बीच पेश करने वाला है, उसका नाम है ‘Boomerang’। वैसे यह फ़ीचर व्हाट्सएप के लिए नया है, लेकिन जो यूज़र इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं वे इस फ़ीचर के बारे में काफ़ी अच्छे से जानते होंगे। जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप जल्द ही iOS पर इंस्टाग्राम के इस पॉपुलर फ़ीचर को लॉन्च करने की तैयारी कर रह है। WABetaInfo से मिली जानकारी के अनुसार यह नया फ़ीचर एंड्रॉएड डिवाइस के व्हाट्सएप पर भी काम करेगा।



सबसे पहले आपको बताते हैं कि आख़िर बूमरेंग फ़ीचर होता क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम पर उपलब्ध बूमरेंग फ़ीचर, यूज़र्स को एक GIF की तरह ही एक वीडियो को बैकवार्ड्स और फॉरवार्ड्स की ओर लूप करने की सुविधा देता है। बूमरेंग फ़ीचर के WhatsApp पर आने के बाद यह फ़ीचर सात सेकेंड के वीडियो को बैकवार्ड्स और फॉरवार्ड्स की ओर लूप करने की सुविधा यूज़र्स को देगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्हाट्सएप के यूज़र्स के लिए बूमरेंग फ़ीचर की सुविधा कब से शुरू होगी।



वहीं जानकारी के मुताबिक़, कम्पनी एक यूनिवर्सल विंडोज़ प्लैटफॉर्म (UWP) ऐप पर काम कर रही है। इसके साथ एक ऐसा मल्टी प्लेटफॉर्म सिस्टम भी पेश किया जाएगा, जिससे आपके फोन के स्विच ऑफ होने पर भी वेब पर व्हाट्सएप चलाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप को वेब पर इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन में इंटरनेट की ज़रूरत पड़ती है। यदि स्मार्टफोन में नेटवर्क नहीं है, तो व्हाट्सएप वेब पर नहीं चलता है। वहीं यदि इंटरनेट स्लो है, तो व्हाट्सएप सही तरीक़े से वेब पर काम नहीं करता है। इन परिस्थितियों की मुश्किल से निजात दिलाने के लिए अब व्हाट्सएप एक ऐसी तकनीक ला रहा है, जिससे बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल किया जा सकता है।