HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

शिक्षक सम्मान और रंगांरग कार्यक्रमों के साथ पीपुल्स यूनिवर्सिटी में मनाया गया शिक्षक दिवस

05 Sep 2019
गुरूओं को सम्मानित कर पीपुल्स यूनिवर्सिटी में मना टीचर्स डे

SEP 05 (WTN) – गुरू के बिना ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरू से प्राप्त शिक्षा से ही मनुष्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है। गुरू यानी कि शिक्षक हमें सही और ग़लत की शिक्षा देते हैं, और यही शिक्षा प्राप्त कर उनके शिष्य नई-नई ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। इन्हीं शिक्षकों के अतुल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस के अवसर पर टीचर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टीचर्स डे पर शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीपुल्स यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी और डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर, यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (एकेडमिक) डॉ वी.के.पाण्डया, यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक समेत बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के डीन, शिक्षक, विद्यार्थी और स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन से हुई।

 

पीपुल्स युनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्पिक मैके के बैनर तले राजस्थान के प्रसिद्ध ख़ान एण्ड ग्रुप ने लोकगीतों का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ख़ान एण्ड ग्रुप ने एक से बढ़कर लोकगीत गाकर ऑडिटोरियम में समां बांध दिया।

शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीपुल्स हॉस्पिटल में विगत 14 सालों से कार्यरत डॉ छाया बुधवानी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पीपुल्स यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी और डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर, यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (एकेडमिक) डॉ वी.के.पाण्डया, यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक ने पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सम्बन्धित संस्थानों में शिक्षण कार्य कर रहे उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले शिक्षक थे, मेजर (रिटा.) डॉ.वी.के. यादव (पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एण्ड आरसी), डॉ. श्रेयांस डामडे (पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एण्ड आरसी), डॉ.अजय पिल्लई (पीपुल्स डेंटल एकेडमी), डॉ.अल्का सिंह (स्कूल ऑफ़ फार्मेसी एण्ड रिसर्च), डॉ. अभिलाषा जैन (पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च), आदिल खान (पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टेक्नोलॉजी), रुक्मणी मालवीय (पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग साइंसेज एण्ड आरसी), पवन पाटिल (स्कूल ऑफ़ रिसर्च एण्ड टेक्नोलॉजी), कैप्टन सुम्मी चौधरी (एनसीसी ऑफिसर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी)।
 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर ने कहा कि शिक्षक ब्लैक एण्ड व्हाइट बोर्ड पर अपने विद्यार्थियों को पढ़ाता है, लेकिन उनकी जिन्दगी सफलताओं के रंगों से रंगीन कर देता है। डॉ कपूर ने कहा कि सही मायने में शिक्षक विद्यार्थियों के दूसरे पेरेन्ट्स होते हैं, जिस तरह से माता-पिता घर में अपने बच्चों को सही और ग़लत की शिक्षा देते हैं वहीं शिक्षक घर के बाहर स्कूल-कॉलेज में बच्चों को सही शिक्षा देते हैं।

पीपुल्स यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में टीचर्स डे पर आयोजित शानदार कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रंगारंग गीतों और डांस की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। गणपति ग्रुप डांस द्वारा ‘गणपति बप्पा मोरया’ की धमाकेदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें शालिनी पटेरिया, स्वाही सिंह, सोनाली पटेल, सुमन कुशवाहा, ऋचा रानी, प्रीति यादव, आरती धीमान और पायल ग्वालवंशी ने भाग लिया। वहीं प्रियंका सरमा ने अपने साथी के साथ बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी। बॉलीवुड के गाने ‘लड़की बड़ी अंजानी है’ गाने पर डांस कर काजोल कंवर, प्रतीक सिंह, शुभांगी चौरसिया, अन्ना रूथ थॉमस, विकास गुप्ता, राम राज, आयुषी महाजन, मानसी जैन, नैंसी सिंह, संजना सोनी, अनन्या सिंह, अर्चना गुरनानी, रिद्धि लिमये, जेना खान, प्रीतिशा तिवारी, श्रावणी कश्यप तथा आकांक्षा पवार ने समां बंधा दिया।

 

डॉ. उत्तरा गुप्ता ने जहां एकल गीत गाकर, तो तरुण कुमार और अंजलि राजपूत ने युगल गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में श्वेता सिंह और पिंकी पांडे ने 'तुम्हारी अदाओं पे में वारी वारी’ गाने पर शानदार नृत्य की प्रस्तुत दी। डॉ. तृप्ति सोनी ने सुन्दर एकल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सभी की जमकर तालियां बटोरी।
 
कार्यक्रम में दिव्या सिंह, मानुषा माजोका, निशि शर्मा, सुकृति झा, निधि बरवाल और श्रृष्टि श्रीवास्तव ने शानदार डांस स्किट प्रस्तुत किया, जिसमें बॉलीवुड गानों के माध्यम से शिक्षकों की अदाओं को दशार्या गया है।। कार्यक्रम का शानदार संचालन पूजा अग्रवाल और एलेना इरशाद ने किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों की शानदार परफॉर्मेंस को डॉ शिवांगी मस्के, अखिलेश मित्तल और ममता माथुर ने जज किया, जिसके बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।