HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब आसानी से होगा आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट

20 Sep 2019
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का तरीक़ा हुआ और भी सरल

SEP 20 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि कई बार एड्रेस प्रूफ के लिए व्यक्ति से उसके एड्रेस से सम्बन्धित दस्तावेज़ मांगे जाते हैं। यदि व्यक्ति ख़ुद के घर में रह रहा है तो वह आसानी से अपने घर का एड्रेस प्रूफ दे सकता है, लेकिन किराये के मकान में रहने वालों के लिए बार-बार मकान बदलने के कारण एड्रेस प्रूफ बनवाना काफ़ी कठिन काम होता है। वैसे तो किराये के मकान में रहने वाले व्यक्तियों के लिए रेंट एग्रीमेन्ट यानी कि किरायानामा ही एड्रेस प्रूफ का काम करता है, लेकिन कई बार एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड में भी एड्रेस का अपडेट होना ज़रूरी होता है।
 
देखा गया है कि किराये के मकान में रहने वालों के लिए आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराना काफ़ी मुश्किलों भरा काम रहा है। किरायेदारों की इन्हीं मुश्किलों को आसान करते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने किराये के मकान में रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट का एक नया प्रोसेस बताया है। क्या है यह प्रोसेस, आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

किराये से रहने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कराने के लिए रेंट एग्रीमेन्ट यानी कि किरायानामा होना ज़रूरी है। किराये का मकान बदलने पर रेंट एग्रीमेन्ट का उपयोग कर आसानी से आधार कार्ड में अपने एड्रेस को अपडेट किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेंट एग्रीमेन्ट के ज़रिये आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कराने के लिए रेंट एग्रीमेन्ट में सम्बन्धित व्यक्ति का नाम लिखा होना ज़रूरी है, जिसे अपना एड्रेस आधार कार्ड में अपडेट कराना है।

यदि आप किराये के मकान में रहते हैं, तो आधार कार्ड में अपने एड्रेस को अपडेट कराने के लिए सबसे पहले रेंट एग्रीमेन्ट बनवाएं। रेंट एग्रीमेन्ट बनने के बाद उसे स्कैन करें। रेंट एग्रीमेन्ट को स्कैन करने के बाद उसकी एक पीडीएफ फाइल बना लें। रेंट एग्रीमेन्ट की पीडीएफ फाइल की ज़रूरत इसलिए पड़ेगी, क्योंकि एड्रेस अपडेट कराने के लिए उसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर अपलोड करना होगा।

आधार की आधिकारिक वेबसाइट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट पर जैसे ही आप एड्रेस अपडेट करने के लिए उसकी साइट पर जाते हैं, वहां होमपेज पर आपको ‘My Aadhaar’ का ऑप्शन दिखाई देगा। ‘My Aadhaar’ पर करसर ले जाने के बाद आपको वहां पर ‘Update Your Aadhaar’ का विकल्प दिखाई देगा। इसी में आपको ‘Update your address online’ का विकल्प दिखाई देगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते है, एड्रेस को अपडेट करने के लिए आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
 
रेंट एग्रीमेन्ट के ज़रिये यदि आप एड्रेस में अपडेट करना चाहते हैं, तो यहां पर इन दो विकल्पों में से पहले विकल्प 'Update your address online' के नीचे 'Proceed to Update Address' विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा। यहां पर क्लिक करते ही आपको 12 अंकों का आधार नम्बर दर्ज करना होगा।  आधार नम्बर दर्ज करते ही आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके सामने एड्रेस अपडेट करने का पोर्टल खुल जाएगा। इस पोर्टल में आप अपनी सभी जानकारी भरने और रेंट एग्रीमेन्ट की पीडीएफ फाइल अपलोड करने के बाद एड्रेस अपडेट का आवेदन पूरा कर सकते हैं।
 
यदि आपको एड्रेस अपडेट ऑनलाइन कराने में दिक्कत है, तो आप एड्रेस को ऑफलाइन भी ठीक करा सकते हैं। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड करके, या आधार सेन्टर से आधार अपडेशन या करेक्‍शन फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर आधार सेवा केन्द्र पर सम्बन्धित व्यक्ति को देना होगा। इस फार्म के साथ रेंट एग्रीमेन्ट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट (यदि हो तो) की भी फोटोकॉपी देना होगी।
 
यदि आप किराये के मकान में रहते हैं, तो आपको मकान बदलने पर आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कराने के लिए अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ़ एक रेंट एग्रीमेन्ट की सहायता से ही आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीक़े से एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। लेकिन बस इतना याद रखिए कि जिस भी व्यक्ति को रेंट एग्रीमेन्ट के आधार पर अपना एड्रेस अपडेट करना है, उसका नाम रेंट एग्रीमेन्ट में होना ज़रूरी है।